12 अगस्त को हुई रिलायंस की सालाना आम बैठक में कंपनी की ओर से कई बड़े ऐलान किए गए. इनमें जियो गीगाफाइबर की लॉन्चिंग की तारीख, प्लान्स, सेट टॉप बॉक्स समेत कई अन्य घोषणाएं शामिल रहीं. इतना ही नहीं सभी का ध्यान खींचा उस घोषणा ने जिसमें जियो यूजर्स को फ्री 4K और एचडी टीवी दिए जाने की बात की गई. यह सभी घोषणाएं कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की ओर से की गईं. इस सालाना बैठक का टेलीकास्ट जियो के यूट्यूब चैनल और ट्विटर हैंडल पर लाइव किया गया. इस एक घंटे से भी ज्यादा लंबे प्रसारण की मुख्य बातें क्या रहीं? वो हम आपके आगे रख रहे हैं.
- इस एजीएम में यूजर्स के लिए जानने लायक बड़ी बात ये निकल कर आई कि जियो अपने ब्रॉडबैंड यानी कि गीगाफाइबर की लॉन्चिंग 5 सिंतबर को करने जा रहा है. इसी दिन जियो को 3 साल भी पूरे हो जाएंगे.

2. जियो गीगाफाइबर की स्पीड कम से कम 100एमबीपीएस रहने वाली है. इस बैठक में मुकेश अंबानी की ओर से जानकारी दी गई कि यूएस में ब्रॉडबैंज इंटरनेट की बेस स्पीड 90 एमबीपीएस है. जियो गीगा फाइबर का बेस प्लान इससे 10 एमबीपीएस ज्यादा यानी कि 100 एमबीपीएस रहेगा. ये स्पीड अधिक्तम 1जीबीपीएस तक जाएगी. जिसका डेमो इस एजीएम दिखाया गया.
