भारत में हर धर्म की ऐतिहासिक इमारतों का खजाना भरा हुआ है और इसी कड़ी में पेश है यहां की मशहूर मस्जिदें. अपनी खूबसूरत शिल्‍पकला, वास्‍तुकला और कलाकारी के लिए इनको जाना जाता है और यहां सालभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है.

1. जामा मस्जिद, पुरानी दिल्‍ली

दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है. इस आलीशान मस्जिद को शाहजहां ने बनवाया था. इस विशाल मस्जिद का निर्माण 1650 से 1656 तक हुआ.यह मस्जिद मुगलकाल की बेहद खूबसूरत कलात्मक शैली में बनी हुई है.

2. मक्का मस्जिद, हैदराबाद

मक्का मस्जिद हैदराबाद की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है और इसे देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है. मुहम्मद कुली कुतुबशाह ने 16 वीं सदी में इस मस्जिद का निर्माण करवाया था.

3. ताज-उल-मसाजिद, भोपाल

भोपाल की ताज-उल-मसाजिद भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है. इसे देश की सबसे बड़ी मस्जिद होने का भी गौरव प्राप्त है. इस आलीशान मस्जिद की संरचना बेहद आकर्षक और भव्य है.

4. बड़ा इमामबाड़ा, लखनऊ

लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा को आसिफ इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है क्‍योंकि इसे 1783 में लखनऊ के नबाव आसफ-उद-दौला ने बनवाया गया था. बड़ा इमामबाड़ा भारत की सबसे उत्‍कृष्‍ट इमारतों में से एक है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...