रत में हर राज्‍य के महलों और किलों का अपना अलग ही आकर्षण है. अगर आप प्राचीन कला और धरोहर को देखने का शौक रखते हैं तो इन शानदार किलों को अपनी ट्रैवल लिस्‍ट में जरूर शामिल करें...

1. मेहरानगढ़ किला, राजस्थान

मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर शहर में है. यह 500 साल से भी ज्यादा पुराना और सबसे बड़ा किला है. यह किला काफी ऊंचाई पर बना है. इसे राव जोधा ने बनवाया था. इस किले में 7 फाटक (दरवाजे) हैं.

हर फाटक राजा के युद्ध में जीतने पर स्मारक के तौर पर बनवाया गया था. इस किले में जायापॉल फाटक राजा मानसिंह ने बनवाया था. किले के अंदर मोती महल, शीश महल जैसे भवनों को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है. चामुंडा देवी का मंदिर और म्यूजियम इस किले के अंदर ही हैं.

2. आगरा का किला, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के आगरा में बने इस किले को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है. पहले यह किला राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के पास था, बाद में इस पर महमूद गजनवी ने कब्जा कर लिया था. अपने वास्तुशिल्प, नक्काशी और सुंदर रंग-रोगन के कारण यह देश सभी किलों में से सबसे ज्‍यादा सुंदर माना जाता है. इस किले की चहारदीवारी के अंदर एक पूरा शहर बसा हुआ.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...