डरावनी दीवारें, रहस्यमय वातावरण और अजीब घटनाएं! कुछ ऐसी ही पहचान हैं इन जगहों की जो. अगर आप आम जगहों से हटकर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो जरा इस लिस्ट पर गौर फरमाईएगा. आज हम आपको दुनिया के सबसे डरावने पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें हैं और अगर आप कमजोर दिल के नहीं है, तो आप वहां जाना जरूर पसंद करेंगे.
ओकिघारा, जापान
दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर ओकिघारा का यह जंगल जापान में माउंट फुजि की तलहटी में बसा है. यहां सैकड़ों की संख्या में हर साल लोग सुसाइड के लिए जाते हैं. सुसाइड किए हुए लोगों की लाशों को हटाने के लिए यहां की लोकल पुलिस सालाना अभियान चलाती है. 2004 में यहां से 108 लाशें बरामद हुई थी. लोगों को सुसाइड से रोकने के लिए पुलिस ने जंगल में जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगा रखे हैं, जिन पर लिखा है 'आपकी जिंदगी आपके पैरेंट्स के लिए एक अनमोल तोहफा है', और 'कृपया मरने का निश्चय करने से पूर्व एक बार पुलिस से संपर्क करें.' कहा जाता है कि जिन लोगों ने यहां सुसाइड किया है, उनकी आत्माओं का यहां वास है.
द प्रिंसेस थियेटर, ऑस्ट्रेलिया
इस थियेटर में 1888 में एक इटैलियन सिंगर फ्रेडेरिक बेकर की स्टेज पर मौत हो गई थी. तब से ऐसा माना जाता है कि उसकी आत्मा यहां भटकती है. कई सालों तक यहां जब कोई भी परफॉर्मेंस होती थी तो उस दौरान फ्रेडरिक के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाती थी.
