घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता? पर महंगाई के इस दौर में घूमने जाना कंगाली में आटा गिला करने के समान है. पर भाग-दौड़ भरी जिन्दगी से मस्ती के कुछ पल चुरा लेना भी जरूरी है. बहुत से लोग खर्चे के कारण ही घूमने-फिरने नहीं जाते. पर आप कम खर्च में ही घूमने जा सकते हैं. जरूरत है तो बस स्मार्ट थींकिंग की.
इन टिप्स को अपनाएं और निकल पडें सुहाने सफर पर-
1. ऐडवांस बुकिंग
बिना प्लैनिंग के ट्रिप पर जाने का अलग ही मजा होता है. पर प्री-प्लैन्ड ट्रिप से आप पैसे बचा सकते हैं. अगर आप कहीं जाने का मन बना रहे हैं तो 3-4 महीने पहले ही टिकट करवा लें. फ्लाइट के साथ-साथ अब तो ट्रेन का टिकट भी पहले से ले लेना किफायती होता है. इसके अलावा आप भाग-दौड़ से भी बचेंगे. लास्ट मिनिट पर बुकिंग से आपको नुकसान होगा.
2. ऑफ सीजन में करें ट्रेवल
ऑफ सीजन में ट्रेवल करना बहुत ज्यादा किफायती होता है. अगर आप टूरिस्ट सीजन में ही कहीं जाने की प्लैनिंग कर रही हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. ऑफ सीजन में टूरिस्ट की कमी के कारण आपका सफर बजट में ही रहेगा. होटल में ठहरने से लेकर घूमने-फिरने तक सब कुछ कम दाम पर मिल जाएगा.
