गर्मी एक ऐसा मौसम, जिसके अपने ही फायदे और नुकसान हैं. कुछ लोगों को जहां गर्मियों में हिल स्टेशन जाना और तरह-तरह के ड्रिंक्स और आइसक्रीम खाना पसंद होता है, वहीं कुछ लोग स्वीमिंग और वाटर पार्क में जाकर गर्मियों को एंज्वाय करते हैं. आज हम आपको समर का एक और औप्शन दे रहे हैं. स्कूबा डाइविंग करके आप समुद्र के अंदर की दिलचस्प दुनिया को देख सकती हैं. आइए, जानते हैं आप कहां दे सकते हैं स्कूबा डाइविंग का मजा.
गोवा
अगर आप स्कूबा डाइविंग करना चाहती हैं, तो गोवा में जा सकती हैं. यहां बीच पर आपको स्कूबा डाइविंग करने का मौका मिलेगा. गोवा ऐसी जगह है, जहां आप साल में कभी भी जा सकती हैं.

लक्षद्वीप
अंडरवौटर ऐक्टिविटीज के लिहाज से लक्षद्वीप को अब तक बहुत कम एक्सप्लोर किया गया है. यहां का बेस्ट डाइविंग साइट जैपनीज गार्डन है जो अगाती आइलैंड के पास है. प्रवाल और मूंगा से बनी यह जगह देखने में खूबसूरत जापानी गार्डन की तरह दिखती है और यही वजह है कि इसका नाम जैपनीज गार्डन पड़ा. यहां 18 से 20 मीटर तक डाइविंग की इजाजत है. यहां का नजदीकी एयरपोर्ट अगाती है और यहां जाने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से जुलाई है.
नेत्रानी द्वीप, कर्नाटक
