कोरोना काल के पूर्व से बच्चों की मोबाइल से निकटता उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही थी, परन्तु कोरोना का आगमन मानो सोने पे सुहागा साबित हुआ. कोरोना के कारण बच्चों के स्कूल बंद हो गए और क्लासरूम टीचिंग का स्थान ऑनलाइन टीचिंग ने ले लिया. आजकल प्राइमरी से लेकर कॉलिज तक की सभी क्लासेज ऑनलाइन हो रहीं हैं. इससे हर बच्चे की मोबाइल तक पहुंच और अधिक आसान हो गयी है.

पहले जहां बच्चे के जिद करने पर अभिभावक बच्चों को सीमित समय के लिए मोबाइल देते थे वहीं अब पढ़ाई के लिए बच्चे को हर हाल में मोबाइल उपलब्ध कराना अभिभावकों की विवशता है. यद्यपि मोबाइल पर पढ़ाई से बच्चों की आंखों और सेहत पर अनेकों दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं पर शिक्षा के लिए तो उन्हें मोबाइल का उपयोग करना ही होगा. आज के परिवेश में मोबाइल से बच्चों को दूर रखना तो सम्भव नहीं है परन्तु हां थोड़े से प्रयासों द्वारा इसके प्रयोग की समय सीमा को सीमित अवश्य किया जा सकता है. जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक भी है. यहां पर प्रस्तुत हैं 6 ऐसे ही उपयोगी टिप्स जिनकी मदद से आप बच्चों के मोबाइल प्रयोग को सीमित कर सकते हैं-

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...