15 August: जब एक पतंग हवा में उड़ती है, तो ऐसा लगता है जैसे वह हवा से बातें कर रही है. यह एक खूबसूरत दृश्य होता है, खासकर जब पतंग आसमान में ऊंची उड़ रही हो. कभी ना कभी हम सभी ऐसे नजरों का मजा लेना चाहते हैं. इसके लिए हम पतंग उड़ाते हैं.
अगर आप भी पतंग उड़ाने के शौकीन है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि ये एन्जॉय के पल कहीं उदासी में ना बदल जाएं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं. क्योंकि पतंगबाजी के लिए काफी लोग आज भी चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते है जो लोगों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है.
दरअसल, पतंगबाजी के दौरान हर साल कई मामले ऐसे सामने आते हैं जिसमें चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से लोगों के गले में कट लग गया तो कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो जातें हैं. ऐसे में इस बार ऐसी घटनाएं नहीं हो इसको लेकर कुछ ट्रिक्स है. इसके अलावा भी पतंग खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें ये भी पता होना चाहिए.
पतंग खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें -
जब भी पतंग खरीदे, तो कोशिश करें कि पतंग बड़ी ही खरीदें. छोटी पतंग को उड़ने में मेहनत ज्यादा होती है और वह हवा के रुख के साथ उड़ती है और अगर हवा का रुख ठीक नहीं है या हवा नहीं चल रही तो उसे उड़ाना मुश्किल हो जाएगा.
