ईरा अवस्थी 29 साल की है. उस की ख्वाहिश है कि वह अपनी शादी में ब्यूटीफुल दिखे ताकि उसे देखते ही सभी लोग कहें सो ब्यूटीफुल, सो ऐलिगैंट जस्ट लुकिंग लाइक अ वाऊ. इस के लिए उस ने दिल्ली के एक मशहूर डिजानर से अपना लहंगा डिजाइन करवाया. लेकिन खास बात यह थी कि वह अपनी शादी में तारीफ किसी और ही चीज के लिए पा रही थी.

ईरा को उस के स्टाइलिश कूल शूज के लिए तारीफ मिल रही थी. ईरा ने अपने सौफ्ट रोज कलर के लहंगे के साथ मैचिंग शूज पहने थे, जिन पर मिरर वर्क हुआ था. ये शूज हील स्टाइल में थे. इसलिए हाइट का भी कोई इशू नहीं था. ईरा के शूज के लुक ने नैना को इतना अट्रैक्ट किया कि उस ने भी अपनी शादी में सैंडल को रिप्लेस कर के हील शूज को एड कर लिया.

नैना के ऐसा करने का कारण खुद को फैशन में अपडेट रखना है. वह नहीं चाहती कि वह किसी से भी फैशन में पीछे रहे. आखिर वह होने वाली ब्राइड है और अपने स्पैशल डे पर हर ब्राइड स्पैशल लगना चाहती है. नैना भी यही चाहती है.

ऐसे सैंडल, पंप्स, हील्स, शूज या स्नीकर्स का चुनाव करें जिन्हें कैरी करने के बाद आप कंफर्टेबल फील करें न कि अपने स्पैशल डे पर आप इरिटेटेड फील करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...