Wedding Stress: शादी के दिन की खुशी हर लड़की के लिए खास होता है. इस दिन वह आत्मविश्वास से दमकने के साथसाथ सुनहरे सपने को साकार करती है. ऐसे में कई महीनों से शादी की तैयारी, जिस में रातभर जागना, परिवार के साथ समय बिताना आदि कई सारी चीजें शामिल होती हैं.
इस के अलावा आजकल अधिकतर लड़कियां वर्किंग हैं और लगातार शादी की तैयारियों से वे इतनी थक जाती हैं कि शादी को अंत तक ऐंजौय नहीं कर पातीं.
असल में आज की लड़की आजादी पसंद करती है. ऐसे में शादी के बाद आने वाले कमिटमैंट्स और परिवर्तन से कुछ हद तक स्ट्रेस पाल लेती हैं. ऐसे में अकसर शादी से कुछ हफ्ते पहले उन में कई प्रकार की समस्या दिखने लगती है, मसलन नींद न आना, शादी से जुड़े देर तक चलने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की स्ट्रेस, आखिरी मिनट की खरीदारी और भावनाओं का एक निरंतर भंवर चलता रहता है.
यही वजह है कि उत्साह और खुशी होने के बावजूद कई दुलहनें खुद को थका हुआ, चिंतित या कभीकभी अस्वस्थ भी महसूस करती हैं.
इस बारे में मुंबई की कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हौस्पिटल की इंटर्नल मैडिसिन और ऐग्जीक्यूटिव हैल्थ चेकअप कंसल्टेंट, डाक्टर संदीप दोशी कहते हैं कि शादी के पहले की इस अवस्था को 'ब्राइडल फटीग' यानि शादी की तैयारियों के दौरान होने वाली थकान कहते हैं.
