Vibes : 22  साल की सिमरन को औफिस की वाइब्स अच्छी नहीं लगीं इसलिए उस ने उस जौब को छोड़ कर दूसरी कंपनी जौइन कर ली. वहां भी केवल 6 महीने काम किया. वहां भी वाइब्स मैच नहीं हुईं और उसे छोड़ कर अब घर बैठी है तथा नई जौब की तलाश कर रही है. यहां सिमरन से जब पूछा गया कि वाइब्स हैं क्या? तब वह केवल इतना बता पाई कि पता नहीं लेकिन वाइब्स के मैच न करने पर काम करना मुश्किल होता है.

यह रही सिमरन की बात जो औफिस वाइब्स सही न होने की वजह से बारबार जौब छोड़ रही है, जबकि स्मिता की पिछले 4 साल से एक लड़के से दोस्ती है, जब उस के परिवार वालों ने स्मिता से उस लड़के से शादी करने की बात कही तो उस ने सिरे से मना कर दिया और पेरैंट्स को बताया कि उस लड़के के साथ उस की वाइब्स मैच नहीं कर रही हैं, इसलिए वह उस के साथ शादी कर घर नहीं बसा सकती.

वाइब्स का अर्थ

वाइब्स आखिर यह शब्द है क्या जिसे आज की जैन जी बहुत अधिक प्रयोग करती है? अकसर हमें सुनने को मिलता है कि यार फलां से मेरी वाइब्स मैच नहीं हुईं. फलां औफिस में वाइब्स अच्छी नहीं थीं. फलां से गुड वाइब्स आती हैं. ऐसे वाक्य काफी आम हो गए हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...