Wife's Extramarital Affair: पति और पत्नी का रिश्ता एक सामाजिक और कानूनी रूप से मान्य बंधन है, जबकि प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता भावनात्मक और व्यक्तिगत होता है. कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि पति को पत्नी के प्रेमी को सहज में लेना पड़ता है.
दरअसल, आज पतिपत्नी दोनों कमा रहे हैं. पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर है. वहां उस का किसी से अफेयर चल रहा है. पति बेचारा क्या करेगा. बच्चों के लिए साथ रहना भी जरूरी है इसलिए छोड़ भी नहीं पा रहा है. पत्नी कहती है कि तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो छोड़ दो. लेकिन तलाक ले कर तुम करोगे क्या? अब मैं तुम्हारा घर तो संभालती हूं न. तलाक दोगे तो एलिमनी भी देनी पड़ेगी. दूसरा, इस उम्र में अब कोई दोबारा तो तुम से शादी करेगी नहीं. मेरा तो प्रेमी है में उस के साथ घर बसा लूंगी, तुम कहां ढूंढ़ते रहोगे एक पार्टनर. तुम्हारे पास तो घर संभालने वाली औरत भी नहीं बचेगी.
यह स्थिति बिलकुल ऐसी ही है जैसे एक ऐक्सीडेंट में आप का हाथ काट जाए तो आप क्या करते हैं? उसी बौडी के साथ मैनेज करते हैं न. पूरी बौडी को तो नहीं फेक देते. इसी तरह पत्नी की यह बाहर की लाइफ है. आप पत्नी के साथ घर पर एक लाइफ अलग से जिएं. आइए, जानें कैसे जिएं ऐसी जिंदगी :
