सवाल-
मैं विवाहित युवती हूं. हमारे विवाह को अभी सिर्फ 1 साल हुआ है. मेरे पति कहते हैं कि सहवास करते समय उन्हें किसी प्रकार की आनंदानुभूति नहीं होती. बताएं मैं क्या करूं? मेरी तो कुछ समझ में नहीं आता.
जवाब-
आप सहवास करने से पहले परस्पर प्रेमालाप करें. समागम से पहले एकदूसरे की कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए चुंबन, आलिंगन आदि कामक्रीडाएं यानी फोरप्ले करें. इन रतिक्रीडाओं से आप दोनों की ही कामोत्तेजना में वृद्धि होगी. उस के बाद जब आप सहवास करेंगे तो यकीनन आप दोनों को आनंदानुभूति होगी.
ये भी पढ़ें- मेरे न्यू बौर्न बेबी की हार्ट प्रौब्लम के कारण मौत हो गई, कृपया इसका कारण बताएं?
मेरी सगाई हो चुकी है.6 महीने बाद शादी है. होने वाले पति का घर सुखीसंपन्न है. पर एक बात के लिए मैं मुश्किल में हूं. मंगेतर शादी पूर्व ही शारीरिक संबंध के लिए जोर दे रहा है. मैं विवाहपूर्व यह सब नहीं चाहती, मगर मंगेतर का कहना है कि विवाह तय हो चुका है तो खतरा किस बात का है? मंगेतर मिलने बुलाता है तो डर लगता है. मैं क्या करूं?
विवाहपूर्व शारीरिक संबंध के कई खतरे हैं. भले ही आप लोगों की शादी तय हो चुकी है पर फिर भी मंगेतर की जिद पर आप उन्हें समझाएं कि मात्र 6 महीने ही तो शेष हैं, जो जल्दी ही बीत जाएंगे. इस से पूर्व संबंध बनाना उचित नहीं है. इस के अलावा विवाह को ले कर वरवधू में एक रोमांच होता है, वह विवाहपूर्व संबंध स्थापित कर लेने से जाता रहेगा. समझदारी से काम लेंगी तो मंगेतर मान जाएंगे.
ये भी पढ़ें- कैंसर से जुड़ी गलत धारणा और फैक्ट के बारे में बताएं?
ये भी पढ़ें-
‘‘नहीं, आज नहीं,’’ अजय ने जैसे ही भारती को अपने करीब खींचने की कोशिश की, भारती ने झट से उसे पीछे धकेल दिया.
‘‘यह क्या है? कुछ समय से देख रहा हूं कि जब भी मैं तुम्हारे पास आना चाहता हूं, तुम कोई न कोई बहाना बना कर दूर भागती हो. क्या अब मुझ में दिलचस्पी खत्म हो गई है?’’ अजय ने क्रोधित स्वर में पूछा.
‘‘मुझे डर लगता है,’’ भारती ने उत्तर दिया.
‘‘2 बच्चे हो गए, अब किस बात का डर लगता है?’’ अजय हैरान था.
‘‘इसीलिए तो डर लगता है कि कहीं फिर से प्रैग्नैंट न हो जाऊं. तुम से कहा था कि मैं औपरेशन करा लेती हूं, पर तुम माने नहीं. तुम गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते, इसलिए मैं किसी किस्म का रिस्क नहीं लेना चाहती हूं.’’
भारती की बात सुन कर अजय दुविधा में पड़ गया कि पत्नी कह तो ठीक रही है, लेकिन वह भी क्या करे? उसे कंडोम का इस्तेमाल करना पसंद नहीं था. उसे लगता था कि इस से सहवास का मजा बिगड़ जाता है, जबकि भारती को लगता था कि अगर वे कोई कौंट्रासेप्टिव इस्तेमाल कर लेंगे तो यौन संबंधों का वह पूरापूरा आनंद उठा सकेगी.
अब सुजाता की ही बात लें. उस का बेटा 8 महीने का ही था कि उसे दोबारा गर्भ ठहर गया. उसे अपने पति व स्वयं पर बहुत क्रोध आया. वह किसी भी हालत में उस बच्चे को जन्म देने की स्थिति में नहीं थी, न मानसिक न शारीरिक रूप से और न ही आर्थिक दृष्टि से. पहले बच्चे के जन्म से पैदा हुई कमजोरी अभी तक बनी हुई थी, उस पर उसे गर्भपात का दर्द झेलना पड़ा. वह शारीरिक व मानसिक तौर पर इतनी टूट गई कि उस ने पति से एक दूरी बना ली, जिस की वजह से उन के रिश्ते में दरार आने लगी. जब पति कंडोम का इस्तेमाल करने को राजी हुए तभी उन के बीच की दूरी खत्म हुई.
पूरी खबर पढ़ने के लिए- कौंट्रासेप्टिव सैक्सुअल : आनंद की चाबी
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
