अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…
सवाल
मेरा 8 साल का बेटा है. उसका वजन बढ़ता जा रहा है. पहले वह काफी ज्यादा जंक फूड खाता था. लेकिन अब मैंने कुछ दिनों से पूरी तरह से बंद कर दिया है. फिर भी उसका वजन कम नहीं हो रहा है, मैं क्या करूं?
जवाब
देखिए बच्चों में मोटापा बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. जैसा कि आपने कहा कि बच्चे को जंक फूड देना बंद कर दिया है. लेकिन आप अपने बच्चे को हैल्दी फूड खाने को जरूर दें. आप उससे फिजिकल ऐक्टिविटी करवाएं. आजकल बच्चे ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताते हैं, जिसके कारण भी बच्चों में मोटापा बढ़ता है. उसका स्क्रीन टाइम भी कम करें.
क्यों मोटापे के शिकार होते हैं बच्चे
बच्चे के मोटा होने के कारण जेनेटिक भी हो सकता है. अगर मातापिता में से कोई एक मोटा है, तो बच्चे में मोटापा की संभावना बढ़ जाती है. कई बार पढ़ाई या पैरेंट्स के प्रैशर के कारण बच्चे तनाव में होते हैं, इस वजह से भी उनका वजन प्रभावित होता है. दवाएं लेने के कारण बच्चे के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे बच्चे का वजन बढ़ता है.
ये भी पढ़ें
क्या आपके भी बच्चे खाने में करते हैं नखरे
बच्चों को सिंपल खाना पसंद नहीं होता है. उन्हें तो वे सब चीजें अट्रैक्ट करती हैं, जो डिफरैंट कलर्स के साथसाथ डिफरैंट शेप्स व डिजाइन में बनी होती हैं. ऐसे में आप अपने बच्चे को जो भी हैल्दी खिलाएं, उसे बहुत ही सुंदर तरीके से सर्व करें. जैसे अगर आप का बच्चा फ्रूट्स और सलाद को खाने में आनाकानी करता है, तो आप उसे कुकी कटर से काट कर मनचाहा आकार दें.
यहां तक कि आप अपने बच्चे की पसंद का कुकी कटर खरीद कर उसे फनफन में हैल्दी चीजें खिला सकती हैं. फिर आप उस की पसंद की सौस व डिप के साथ सर्व करें. यकीन मानिए आप का यह तरीका बच्चों को खाना खिलाने में बड़े काम का साबित होगा.
फलों को खाने में बच्चे बहुत आनाकानी करते हैं. लेकिन आप इन की जगह उन के शरीर की पोषण संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें होममेड फ्रैश फ्रूट्स का जूस बना कर दे सकती हैं. इसके लिए कभी आप उन्हें संतरे का जूस दें, तो कभी मिक्स फ्रूट जूस, तो कभी अनार का. आप इनमें कुछ ऐसी सब्जियों को भी ऐड कर सकते हैं. जिससे बच्चे के लिए ये काफी हैल्दी साबित हो सकता है.
व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर भेजें.
या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- sampadak@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
