सवाल
मैं अकसर कंप्यूटर पर बहुत देर तक काम करती हूं जिस कारण आंखों में दर्द होने लगता है. इस से मुझे अच्छी गहरी नींद भी नहीं आती. मैं ऐसी क्या चीज यूज करूं कि कोई साइड इफैक्ट न पड़े?
जवाब
गुलाबजल का आंखों पर बहुत अच्छा असर पड़ता है और यह अच्छी नींद लेने में भी मदद करता है. गुलाबजल को आंखों के लिए इस्तेमाल करने का सब से अच्छा तरीका है कि गुलाबजल में रुई भिगोएं और उसे बंद आंखों पर 15 मिनट रखा रखें. इस से बहुत राहत मिलेगी. आंखों के आसपास गुलाबजल लगाने से डार्क सर्कल्स भी दूर होते हैं और आंखों की थकान भी चली जाती है.
आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में गुलाबजल का इस्तेमाल आंखों के इन्फैक्शन और ऐलर्जी को दूर करने के लिए किया जाता है.
ये भी पढ़ें-
सवाल
बेटी के जन्म के बाद मेरे पेट पर स्ट्रैच मार्क्स के निशान पड़ गए हैं. बताएं उन्हें कैसे दूर करूं?
जवाब
आप स्ट्रैच मार्क्स के निशानों पर वर्जिन कोकोनट औयल लगाएं, जो स्ट्रैच मार्क्स को कम करने में मदद करता है. यह औयल त्वचा के रंग की चमक बनाए रखने में भी सहायक होता है. इस के इस्तेमाल से त्वचा अधिक चमकदार, मुलायम नजर आने लगेगी. इस के अलावा किसी भी प्रकार के निशान के लिए जैसे कभीकभी हमें किसी चोट का निशान पड़ जाता है या फिर खरोंच के निशान हो जाते हैं, यह उन निशानों को भी मिटाने में फायदेमंद साबित होता है. हर रात चेहरे पर वर्जिन कोकोनट औयल को एक नाइट क्रीम के रूप में इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें-
सवाल
मेरी स्किन औयली है. मैं चेहरे पर क्या लगाऊं जिस से ऐक्सट्रा औयल खत्म हो जाए?
जवाब
आप के चेहरे के लिए मुलतानी मिट्टी का पेस्ट सब से फायदेमंद रहेगा. सुबह या शाम जब भी समय मिले, इसे करीब 5 मिनट के लिए फेस पर लगा लें. इस से स्किन का औयल खत्म हो जाएगा. मुलतानी मिट्टी में पाए जाने वाले तत्त्व फेस से मुंहासे हटाने में भी मदद करते हैं. दरअसल, इस में मैग्नीशियम क्लोराइड होता है, जो मुंहासों की समस्या या औयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. मुलतानी मिट्टी स्किन को क्लीन कर मिनटों में शाइनिंग देती है.
