सवाल

मेरे बेटे की उम्र 2 साल है. हमारे परिवार में मधुमेह की समस्या है. मैं जानना चाहती हूं कि क्या मेरे बच्चे को भी यह समस्या हो सकती हैअपने बच्चे में मैं मधुमेह के लक्षणों को कैसे पहचान सकती हूं?

 जवाब

बच्चों में टाइप1 और टाइप 2 डायबिटीज होने के अलगअलग कारण और प्रभाव हो सकते हैं. टाइप 1 डायबिटीज तब होती है जब बच्चे का शरीर इंसुलिन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं होता है. इंसुलिन एक हारमोन है जो आप के शरीर में ब्लड शुगर लैवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज को ‘जुविनाइल डायबिटीज’ या ‘इंसुलिन डिपैंडैंट डायबिटीज’ मेलिटस के रूप में भी जाना जाता था. यह एक ‘औटोइम्यून क्रोनिक कंडीशन’ है.

बच्चों में टाइप 2 डायबिटीज आप के बच्चे की जीवनशैली और डायबिटीज का पारिवारिक इतिहास (माता या पिता को डायबिटीज होना) के कारण हो सकती है.

सवाल

मेरे बेटे की आंखों में आए दिन कोई न कोई समस्या रहती थी. डाक्टरी जांच करने पर यह पता चला कि उसे डायबिटीज है जिस का असर उस की आंखों पर पड़ रहा है. तो क्या डायबिटीज से ऐसी ही और स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैंयदि हां तो उन का उपचार क्या है?

 जवाब

अगर आप के बच्चे को टाइप 2 डायबिटीज है तो आंखों की समस्याएं (अंधापन सहित) होना इस का एक लक्षण हो सकता है, लेकिन इस के साथ टाइप 2 डायबिटीज से होने वाली कुछ अन्य समस्याएं भी हैं जैसेकि हाई कोलैस्ट्रौल, तंत्रिका क्षति (नर्व डैमेज), गुरदे की बीमारी, स्ट्रोक, हृदय और रक्तवाहिका क्षति (हार्ट ऐंड ब्लड वैसल डैमेज) आदि शामिल हैं. इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए उन के ब्लड शुगर लैवल को निर्धारित सीमा के अंदर रखना जरूरी है.

सवाल

 मैं गर्भावस्था के 7वें महीने में हूं. मैं ने सुना है की इस अवस्था में गैस्टेशनल डायबिटीज होने की बहुत संभावना होती है. मेरा सवाल यह है कि यदि गर्भावस्था के दौरान मां से बच्चे को डायबिटीज हो जाती है तो उस के क्या लक्षण होते हैं?

 जवाब

हर व्यक्ति में डायबिटीज के अलगअलग लक्षण देखे जा सकते हैं. इस कारण हमें टाइप 2 डायबिटीज होने पर अलगअलग समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अब अगर बात की जाए बच्चों में टाइप 2 डायबिटीज की तो उस के कुछ सामान्य लक्षण हैं जैसे धुंधली नजर, का धुंधला होना, भूख बढ़ना, बारबार पेशाब आना, थकान, त्वचा का काला पड़ना, तेजी से वजन घटना आदि.

. -डा. नवनीत अग्रवाल

चीफ क्लीनिकल औफिसर, बीटओ.

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें : गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055.

 व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...