सवाल-

मैं कोरोना से रिकवरी के बाद बाल झड़ने से परेशान हूं. प्लीज मुझे सलाह दें कि मैं अपने बालों की केयर कैसे करूं?

जवाब-

इस समस्या को ‘टेलोजन एफ्लुवियम’ के नाम से जाना जाता है. इस के कारण किसी बीमारी या सदमे की वजह से कुछ समय के लिए हेयर फौल होने लगता है. इस के कारण बौडी के सिस्टम को शौक मिलता है. इस से हेयर की नई ग्रोथ बंद हो जाती है और कुछ समय बाद बाल गिरने लगते हैं.

कोविड-19 से ठीक होने के बाद कुछ हफ्ते या महीनों तक उन के बाल झड़ते रहते हैं क्योंकि वे उस शौक से बाहर नहीं आ पाते हैं. जब मरीज धीरेधीरे शारीरिक रूप से ठीक होने लगते हैं तब उन के बालों की ग्रोथ वापस आ जाती है.

इसलिए तब तक आप खानेपीने में प्रोटीन लें जो बौडी और हेयर के लिए बेहद जरूरी हैं. आयरन, विटामिन डी और दूसरे न्यूट्रिएंट्स का सेवन भी जरूर करें जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. बालों को झड़ने से रोकने के लिए ताजा ऐलोवेरा को मिक्सी में पीस कर जितना जैल है उस में

1/4 औलिव औयल मिला कर स्कैल्प में रोज मसाज करें.

मसाज के बाद सिर पर एक शौवर कैप पहन लें और इसे करीब 1 घंटे बाद शैंपू से धो लें. इस के नियमित उपयोग से बालों का झड़ना कम होता है.

ये भी पढ़ें- सगाई होने के बावजूद फैमिली हमारी शादी नही कर रही, मैं क्या करुं?

ये भी पढ़ें- 

लंबे-खूबसूरत और काले बाल किसे पसंद नहीं आते…लेकिन लाइफस्टाइल और सही देखभाल के अभाव में अक्सर हमें बालों से जुड़ी किसी न किसी परेशानी को फेस करना पड़ता ही है. महंगे हेयर ट्रीटमेंट और कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल के बावजूद हमें इन परेशानियों से छुटकारा नहीं मिलता.

इसके अलावा बहुत अधिक केमिकल इस्तेमाल करने से भी बाल खराब हो जाते हैं. ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप नेचुरल तरीके अपनाए. बहुत से ऐसे कुदरती उपाय हैं जिनकी मदद से आप बालों से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं. आमतौर पर लोगों को बालों से जुड़ी तीन तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. रूखे-बेजान बाल, रूसी और ग्रोथ की समस्या…

आमतौर पर इन परेशानियों के लिए अलग-अलग उपाय बताए जाते हैं लेकिन आलू एक ऐसी चीज है, जिसके इस्तेमाल से आप इन सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं. आलू में शहद, दही और नींबू मिलाकर आप अलग-अलग समस्याओं से मुक्त‍ि पा सकते हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए- बालों की प्रौब्लम्स के लिए ट्राय करें आलू के ये टिप्स

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...