सवाल
मेरी शादी होने वाली है. क्या मालिश करवाना अच्छा रहता है और शादी से कितने दिन पहले मालिश करनी शुरू कर देनी चाहिए?
जवाब
मालिश की अपनी एक महिमा है. इस से शरीर का हर जोड़ और हर मांसपेशी में नई शक्ति आ जाती है. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है. ऐसे में बौडी ज्यादा इलास्टिक और खूबसूरत हो जाती है. आप की त्वचा के डैड सेल्स भी साफ हो जाते हैं जिस से स्किन ग्लो करने लगती है. अगर त्वचा ड्राई है तो ड्राईनैस भी खत्म हो जाती है. इस से आप तरोताजा महसूस करती हैं और आप का मनमस्तिष्क व शरीर के हर अंग में चुसती वह फुरती आ जाती है. हो सके तो किसी ऐक्सपर्ट से मसाज कराएं.
शादी के 2 महीने पहले मालिश करवाना शुरू कर देना चाहिए. इस से शादी के समय शरीर में एक नैचुरल इलास्टिसिटी व ग्लो आ जाता है और आप अपने विवाह का पूरा आनंद पा सकती हैं. मसाज के लिए यूज होने वाला तेल स्किन के अंदर जा कर एक महक व अंदरूनी पोषण देता है. ऐक्चुअली मसाज शरीर पर एक जादुई असर डालती है.
बौडी मसाज के लिए अरोमा औयल का इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा रहता है या फिर किसी हर्बल औयल जिस में काफी जड़ीबूटियों का इस्तेमाल हो उसे भी यूज किया जा सकता है. मसाज के बाद एक खास तरह का पैक लगाना त्वचा को टोनअप करता है और साथ ही मसाज से खुले हुए पोर्स भी बंद हो जाते हैं और अंदर तक पोषण मिलता है.
ये भी पढ़ें…
मैं 26 साल की हूं. डिलिवरी के बाद मेरी ब्रैस्ट का आकार बढ़ गया है. मैं अब ब्रैस्टफीडिंग नहीं करवा रही पर मेरी ब्रैस्ट बहुत ढीली हो गई है. कृपया कोई इलाज बताएं?
जवाब
डिलिवरी के बाद स्तनों का आकार बढ़ना स्वाभाविक है. जब तक आप ब्रेस्ट फीड करवा रही हैं तब तक स्तन स्वाभाविक रूप में रहते हैं. जब ब्रैस्टफीडिंग छोड़ देती हैं तो कई बार ब्रैस्ट ढीली पड़ जाती है. आप की मसल्स काफी ढीली पड़ गई हैं. आप इन्हें कसने के लिए कुछ ऐक्सरसाइज करना शुरू कर दें. आर्म्स को आगे से पीछे की ओर घूमाना काफी फायदेमंद रहता है या फिर पेट के बल लेट कर सांस को खींच कर कुछ देर रुकें. इस से भी मसल्स टाइट हो जाती हैं.
इस के अलावा आप सही माप की ब्रा पहनें जो ब्रैस्ट को नीचे से सहारा दें. किसी अच्छे कौस्मैटिक क्लीनिक में जा कर ब्रैस्ट फार्मिंग की सिटिंग्स भी ले सकती हैं. घर पर रोजाना नीचे से ऊपर की तरफ प्रैशर देते हुए विटामिन ई औयल की मसाज करें. आप 1 कप कसूरीमेथी को रात को 1 कप पानी में भिगो दें. सुबह उसे पीस लें और उस में 1 चम्मच औलिव औयल मिला लें. इस का ब्रैस्ट पर लेप कर लें और कुछ देर बाद धो लें. यह टाइटनिंग पैक की तरह काम करता है. इस से भी ब्रैस्ट फर्म हो जाती है.
ऐल्प्स ब्यूटी क्लीनिक की फाउंडर, डाइरैक्टर डा. भारती तनेजा द्वारा द्य
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें : गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055.
स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
