अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल

मैं कौलेज गोइंग गर्ल हूं, मेरा एक बौयफ्रैंड है, हम स्कूल टाइम से एक साथ है. यों कहें तो 7 सालों का हमारा रिलेशनशिप है. लेकिन कुछ दिनों से कौलेज में एक लड़का मुझे पसंद आने लगा है. मैं उससे बात भी करती हूं , ज्यादा समय उसी के साथ बिताती हूं. बौयफ्रैंड से अब बात करने का मन नहीं करता है. समझ नहीं आ रहा इस सिचुएशन को कैसे हैंडिल करूं?

Young couple together walking in an autumn park

जवाब

देखिए जैसा कि आप कह रही हैं कि आप पहले से ही एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में है. जो सात साल पुराना है और आप ये भी बता रही हैं कि कौलेज में एक लड़का अभी आपको पसंद भी आ रहा है. इस उम्र में ये समस्या आम है. दरअसल, इस उम्र में इनफैचुएशन भी होता है.

Couple in a summer park. People with vintage bicycle. Girl in a hat.

क्या है इनफैचुएशन

कई बार लोग इनफैचुएशन को लोग प्यार समझने की भुल कर देते हैं. आइए जानते हैं प्यार और इनफैचुएशन में क्या फर्क है? रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी व्यक्ती के मन में किसी दूसरे व्यक्ती के लिए इनफैचुएशन या लगाव की भावना होती है, तो उसके लिए दिमाग में बनने वाला कैमिकल जिम्मेदार होता है.

दोनों लोगों को रिश्ते की शुरूआत में अपने पार्टनर में कोई गलती नजर नहीं आती है. कई बार लगता है कि उसके लिए दिल में प्यार है उस वजह से वो ऐसा महसूस कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होता. कई बार बाहरी खूबसूरती के कारण इंसान अट्रैक्ट हो जाता है. ऐसी भावना इनफैचुएशन कहा जाता है. प्यार एक बहुत ही खूबसूरत अहसास है, इसमें प्यार के अलावा केयरिंग, एकदूसरे की सुखदुख में शामिल होना, हर कदम पर साथ देना… प्यार की कोई ठोस परिभाषा नहीं है. लोग अपने प्यार के लिए बहुत कुछ करते हैं.

आपका तो बचपन का प्यार है, आप उस लड़के को अच्छे से जानती होंगी. अगर आपकी बौन्डिग उसके साथ बनती है, तो किसी दूसरे अजनबी लड़के पर भरोसा करना सही नहीं है.

जब कपल के बीच बढ़ जाएं दूरियां

कम्युनिकेशन से रिलेशन को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है. इसलिए अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. एक दूसरे की ज़रूरतें और परेशानियों को सुनें और उनका साथ दें. रिलेशिप के लिए फिजिकल अफेक्शन बेहद जरूरी होता है. अपने पार्टनर के साथ कडल्स करें और उन्हें इंपौर्टेंट होने का एहसास दिलाएं. यह चीजें आपके रोमांस को अच्छा रखने में मदद करती है.

अपने पार्टनर को एहसास दिलाते रहे कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं इसके लिए आप उन्हें बोलकर, लेटर लिखकर या गिफ्ट्स के माध्यम से भी बता सकती हैं.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 9650966493 भेजें. 

या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz   सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...