सवाल-

मेरा उम्र 25 साल है और मुझे लंबे बालों का बहुत शौक है पर ये लंबे ही नहीं होते. मैं काफी तेल लगा चुकी हूं पर कोई असर नहीं होता?

जवाब-

बालों को लंबा करने के लिए सब से पहले खाने में ध्यान देने की जरूरत है. बाल हार्ड प्रोटीन से बने होती हैं यानी कैराटिन से. इसलिए खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी बहुत जरूरी है. दालों को अंकुरित करने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है.

लंबे बालों के लिए बादाम, फूलगोभी, मशरूम और अंडे में मिलने वाला बायोटिन एक जरूरी विटामिन है जो बालों को लंबा करने में फायदेमंद साबित होता है. बालों को लंबा करने के लिए हैड मसाज करना भी जरूरी है जिस के लिए कोई अरोमा थेरैपी औयल जिस में रोजमैरी, लैवेंडर सम्मिलित हों. इस से मसाज करने से बाल जल्दी लंबे होने लगते हैं. मसाज करने के बाद बालों को स्टीम दें तो औयल जल्दी अंदर चला जाता है. स्टीम के लिए एक टौवेल को गरम पानी में डाल कर निचोड़ लें और फिर उस से सिर को तब तक ढक लें जब तक वह ठंडा न हो जाए. अगर जल्दी से बालों को लंबा दिखाना चाहती हैं तो हेयर ऐक्सटैंशन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- 

अगर आप भी लंबे बालों की ख्वाहिश रखती हैं तो इसके लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे. इसे आप आजमा कर सुन्दर और लंबे बाल पा सकती हैं. इससे आपके बालों को नुकसान भी  नहीं  पहुंचेगा. आप बेझिझक इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं. आइए बताते हैं.

1. लंबे बालों के लिए सप्ताह में दो बार हेड मसाल लेना न भूलें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना, बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है.

2. दो केले ले लें. इन्हें अच्छी तरह से मैश करके एक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें. आप चाहें तो अंडे की जर्दी भी इसमें डाल सकती हैं. इसे अच्छी तरह फेंट लें. इस पेस्ट को स्कैल्प में अच्छी तरह लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. कुछ देर बाद हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें. कुछ सप्ताह नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा.

पूरी खबर पढ़ने के लिए- लंबे बालों के लिए जरूर आजमाएं ये 6 घरेलू टिप्स

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz   सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...