Beauty Tips : अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल-

मेरे होंठ बहुत छोटे हैं जबकि मुझे पाउटेड लिप्स पसंद हैं. बताएं मैं क्या करूं?

जवाब-

आप 1 चम्मच ऐलोवेरा जैल में 1/2 चम्मच कोकोनट औयल डालें. अब 1/2 चम्मच चीनी भी मिक्स कर लें. किसी बहुत ही सौफ्ट ब्रश से अपने होंठों के ऊपर मसाज करें. कुछ ही मिनटों में आप के होंठ पाउटेड नजर आने लग जाएंगे. छोटे लिप्स को जनरली बड़ा करने के लिए आप परमानैंट लिपस्टिक लगवा सकती हैं. इस से आप के होंठ हमेशा बड़े और खूबसूरत नजर आएंगे और साथ में गुलाबी रंग के भी दिखेंगे.

ये भी पढ़ें- 

जब महिलाएं लिपस्टिक खरीदने जाती हैं, तो अकसर उसी शेड की लिपस्टिक खरीदती हैं, जो उन्हें पसंद आता है. बिना यह सोचे कि इस शेड की लिपस्टिक उन की स्किनटोन पर सूट करेगी भी या नहीं. अगर स्किनटोन और लिप्स टाइप को ध्यान में रख कर लिपस्टिक खरीदी जाए, तो चेहरे की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. आइए, मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टल फर्नांडिस से जानें कि मोटे लिप्स वाली महिलाओं पर लिपस्टिक के कौनकौन से शेड्स अच्छे दिखते हैं:

1. रैड

रैड लिपस्टिक का चुनाव करते समय अपनी स्किनटोन को ध्यान में रखें. जैसे यदि आप गोरी हैं तो रौयल रैड शेड की लिपस्टिक लगाएं और अगर आप का कौंप्लैक्शन गेहुआं है, तो वाइन रैड कलर की लिपस्टिक खरीदें. इस से आप खूबसूरत नजर आएंगी.

2. मोव

मोटे लिप्स वाली महिलाओं को लगता है कि लिपस्टिक के डार्क शेड्स उन पर नहीं जंचेंगे. अगर आप भी यही सोचती हैं, तो आप गलत हैं. मोटे लिप्स पर रैड शेड ही नहीं, बल्कि मोव शेड्स की लिपस्टिक भी खूबसूरत नजर आती है. चूंकि मोव शेड शाइनी होता है, इसलिए इसे नियमित लगाने के बजाय पार्टी जैसे खास मौकों पर ही लगाएं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...