सवाल
लड़का उम्र में मुझ से 5 साल छोटा है. वह मुझ से बहुत प्यार करता है. मुझे भी वह बहुत पसंद है. मैं 32 साल की हूं तो वह 27 साल का है. वह लाइफ में पूरी तरह सैट भी हो चुका है. अच्छी जौब में है और इकलौती संतान है. सबकुछ अच्छा है लेकिन मेरे मन में यही बात बारबार आती है कि अभी तो वह मुझे बहुत पसंद कर रहा है, प्यार की दीवानगी दिखा रहा है लेकिन शादी के बाद उम्र का यही अंतर हमारे प्यार के आड़े न आ जाए.
जवाब
आप के केस में हम तो यही कहेंगे कि सच में प्यार है तो उम्र माने नहीं रखती. आज के समय में जब प्यार पाना ही मुश्किल हो गया है, ऐसे में अगर कोई आप से प्यार करता है और एक व्यक्ति की उम्र आप से छोटी है तो उम्र की बात को नजरअंदाज कीजिए. हां, सब से जरूरी बात यह है कि आप दोनों में प्यार, ईमानदारी और सामंजस्य होना चाहिए. साथ ही, एकदूसरे के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है.
जहां तक आप के मन में जो सवाल बारबार उठ रहा है कि शादी के बाद उम्र आड़े आ गई तो क्या होगा. यह अपने दिमाग से निकाल दीजिए. वैसे भी 5 साल का गैप कोई बहुत बड़ा नहीं है. आपस में प्यार और अंडरस्टैंडिंग होना जरूरी है. इस का यही जवाब है कि अगर संबंध टूटना होगा विवाह के बाद तो उस के लिए उम्र का फासला जिम्मेदार नहीं.
अधिकतर देखा गया है कि बड़ी उम्र की औरतें पुरुषों के जीवन में एक ठहराव, जिम्मेदारी और ईमानदारी विकसित करती हैं. ऐसे कई उदाहरण हैं जहां पर लड़कियां लड़कों से छोटी होते हुए भी दोनों आपस में एक अच्छी गृहस्थी नहीं बना पाते.
ये भी पढ़ें…
मैं कालेज में पढ़ता हूं और एक लड़की को पसंद करता हूं. वह मेरे घर के पास रहती है. वह जब बाहर आती है तो बारबार मेरी तरफ देखती है. मैं उस से बात कैसे करूं और कैसे पता लगाऊं कि वह मुझ से प्यार करती है.
जवाब
यह उम्र का तकाजा है. इंसान का अपोजिट सैक्स की तरफ आकर्षण होना सहज है. आप हमेशा ही उस तरफ आकर्षण महसूस करोगे. यदि आप उस से बात करना चाहते हैं तो उस के काम या शौक से संबंधित किसी विषय को ढूंढ़ कर बात कर सकते हैं. उस की मदद का अवसर भी तलाश कर के बात की जा सकती है.
आप कह रहे हैं कि वह आप के घर के पास ही रहती है. यदि आप एक ही सोसाइटी या कालोनी में रहते हैं तो आजकल ज्यादातर सोसाइटी-कालोनी में कल्चर इवैंट, फैस्टिवल साथसाथ मनाए जाते हैं. सब लोग इकट्ठे होते हैं. ऐसे में उस लड़की से बात करने का कोई न कोई बहाना आप निकाल सकते हैं.
यह सब आप की सूझबूझ पर निर्भर करता है कि आप कैसे और क्या युक्ति निकालते हैं. उस की मदद का अवसर भी तलाश कर के बात की जा सकती है. जब तक आप उस से बात नहीं करेंगे तब तक आप उस के बारे में जानकारी कैसे हासिल करेंगे.
