अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल

मैं कालेजगोइंग लड़की हूं. क्लास में हमारा अलग ग्रुप बन गया है. हम अच्छे दोस्त बन गए हैं. एकदूसरे के घर भी आनाजाना है. हम 5 लड़कियों और 8 लड़कों का ग्रुप है. उन 8 लड़कों में से एक लड़के को देख कर मु झे लगता है जैसे वह मुझसे दोस्ती से ज्यादा कुछ चाहता है. कई बार नहीं भी लगता. मैं बहुत कन्फ्यूज सी हो जाती हूं. क्या नोटिस करूं कि पता लगा सकूं कि वह मुझे पसंद करने लगा है? अब उस का तो पता नहीं लेकिन दिनोंदिन मेरा उस की ओर प्यार बढ़ता जा रहा है. प्लीज बताइए कैसे पता करूं कि वह भी मु झ से प्यार करता है?

जवाब

जब कोई आप से प्यार करता है तो मिलेजुले संकेत जरूर देता है. अकसर लड़के कुछ अजीब व्यवहार करने लगते हैं. जबान से कुछ नहीं बोलते जो लड़की के लिए भी औक्वर्ड हो जाता है. खैर, आप के केस में हम कुछ बातों पर आप को गौर करने के लिए सलाह देते हैं. जैसे देखें कि जब वह आप के आसपास होता है तो क्या बहुत मुसकराता है, यहां तक कि दूसरे लोगों से बात करते समय भी. इस का मतलब यह है कि आप को देख कर वह खुश हो जाता है जो उस के चेहरे पर दिखता है.

आप से बात करते समय वह आप की ओर  झुकेगा, जबकि अन्य आप से दूर रह कर बात करेंगे. आप की आंखों में आंखें डाल कर बात करेगा. जब भी मौका मिलेगा, आप को छूने की कोशिश करेगा. ऐसे में आप भी उसे छू कर उसे किलिंग अटैक दे सकती हैं. वह आप की पसंदनापसंद की परवा करेगा.

जब आप उस की तरफ देखती हैं और वह अपनी नजरें दूसरी तरफ कर ले तो सम झ जाइएगा कि वह आप को पसंद कर रहा है. एक बात और, वह आप को चिढ़ाने के लिए कुछ भी कह सकता है, ताकि आप की प्रतिक्रिया मिल सके. वह आप की नकल करेगा या आप का मजाक उड़ाएगा. ऐसा वह सिर्फ आप के साथ करता है, दूसरी लड़कियों के साथ नहीं तो आप उस के लिए खास हैं. वह ऐसा यह छिपाने के लिए करेगा कि उस के मन में आप के लिए फीलिंग्स हैं.

वह आप के कपड़ों, आप के बालों और आप के मेकअप पर ध्यान देता है. वह आप के परफ्यूम पर ध्यान देता है. अगर वह इन में से किसी भी चीज पर आप की तारीफ करता है तो सम झ जाइए, वह पूरी तरह से आप पर फिदा है. आमतौर पर लड़के सब से बुनियादी चीजों पर भी ध्यान नहीं देते हैं, इसलिए अगर वह आप पर नजर रख रहा है तो यह लव साइन है.

वह आप को औनलाइन देखता है, वह आप के फेसबुक पोस्ट को लाइक करता है, आप के ट्वीट को रीट्वीट करता है और आप की इंस्टा पिक्स पर कमैंट करता है, वह आप की तसवीरों पर अन्य लोगों की प्रतिक्रिया पर भी नजर रखता है तो साफ जाहिर है कि आप स्पैशल हैं उस के लिए. वह बिना किसी कारण आप को कौल करता है तो जाहिर है कि आप की आवाज सुनना उसे अच्छा महसूस कराता है. अब वह लड़का ऐसे सिग्नल दे रहा है तो डियर, मामला फिट है, हिट हो जाएगा.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 9650966493 भेजें. 

या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz   सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...