सवाल-

अकसर हवाईयात्रा करते समय मेरे कानों में दर्द होने लगता है. मुझे क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब

हवाईजहाज में सफर के दौरान अकसर लोगों को कानों में दर्द की शिकायत होती है. कानों के परदों पर भी दबाव महसूस होता है. यह समस्या प्लेन के लैंडिंग करते समय अधिक होती है. इस से बचने के लिए इयर प्लग का इस्तेमाल करें. आप चूइंगम चबा कर भी इस समस्या से बच सकती हैं. इस के अलावा अगर कोई और समस्या हो या प्लेन में यात्रा करने के अलावा भी कानों में दर्द महसूस हो तो डाक्टर को दिखाएं.

सवाल-

पिछले महीने एक दुर्घटना में मेरे कान के परदे में छेद हो गया है. इस के उपचार के कौनकौन से विकल्प हैं?

जवाब-

अगर कोई जानलेवा घटना जैसे कि विस्फोट या वाहन चलाते समय कोई दुर्घटना घटित होने से कान में अचानक तेज दर्द हो तो समझिए कि कान के मध्य भाग को नुकसान पहुंचा है. अगर कान के परदे में छोटा छेद हो गया है तो वह अपनेआप ही भर जाता है. लेकिन अगर बड़ा छेद हो तो उपचार कराना जरूरी हो जाता है. मैडिकेटेड पेपर से कान के परदे वाले स्थान पर पैचिंग कर दी जाती है. गंभीर मामले में शरीर के दूसरे भाग से ऊतक ले कर छेद को बंद करने के लिए वहां लगा दिए जाते हैं. समय रहते उपचार न कराया जाए तो कान में तेज दर्द हो सकता है और संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें- मंगेतर शादी से पहले संबंध बनाना चाहता है, मैं क्या करूं?

सवाल-

मैं एक डिस्को बार में काम करती हूं, पिछले कुछ दिनों से मुझे थोड़ा कम सुनाई दे रहा है. क्या करूं?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...