सवाल-
मैं 32 वर्षीय विवाहिता हूं. मेरे पति बैडरूम में घुसते ही मुझ पर बलात्कारी की तरह टूट पड़ते हैं. दिन भर घर का काम और बच्चों की देखभाल करतेकरते मैं पूरी तरह थक चुकी होती हूं और चाहती हूं कि रिलैक्स करूं पर उन्होंने कभी मेरी इच्छाअनिच्छा की परवाह नहीं की. इसीलिए मेरी न तो सहवास में कोई रुचि रही है और न ही पति में. इधर कुछ दिनों से एक लड़का, जो मेरे पड़ोस में रहता है मुझे बहुत आकर्षित कर रहा है. चाहती हूं उस से दोस्ती कर लूं और एक बार उस के साथ संबंध बनाऊं. क्या मेरा प्रस्ताव वह स्वीकार करेगा और यह भी बताएं कि ऐसा करना ठीक होगा?
जवाब-
आप अपने पति की आदत जानती हैं, तो खुद को तैयार कर लिया करें ताकि जो भी हो रजामंदी से हो. ऐसा करने पर आप भी सहवास को ऐंजौय करेंगी. रात को आप को थकावट हो या न हो सैक्स ऐंजौय करने की प्लानिंग आप को करनी चाहिए. पड़ोस के लड़के से दोस्ती करना और संबंध बनाना न तो आसान है न ही व्यावहारिक.
ये भी पढ़ें-
धोखा देना इंसान की फितरत है फिर चाहे वह धोखा छोटा हो या फिर बड़ा. अकसर इंसान प्यार में धोखा खाता है और प्यार में ही धोखा देता है. लेकिन आजकल शादी के बाद धोखा देने का एक ट्रेंड सा बन गया है. शादी के बाद लोग धोखा कई कारणों से देते हैं. कई बार ये धोखा जानबूझकर दिया जाता है तो कई बाद बदले लेने के लिए. इतना ही नहीं कई बार शादी के बाद धोखा देने का कारण होता है असंतुष्टि. कई बार तलाक का मुख्य कारण धोखा ही होता है. लेकिन ये जानना भी जरूरी है कि शादी के बाद धोखा देना कहां तक सही है, शादी के बाद धोखे की स्थिति को कैसे संभालें. क्या करें जब आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है.
शादी के बाद धोखा देने के कारण
1. असंतुष्टि- कई बार पुरूष को अपनी महिला साथी से संभोग के दौरान असंतुष्टि होती है जिसके कारण वह बाहर की और जाने पर विविश हो जाता है और जल्दी ही वह दूसरी महिलाओं के करीब आ जाता है, नतीजन वो चाहे-अनचाहे अपनी महिला साथी को धोखा देने लगता है.
2. खुलापन- समाज में आ रहे खुलेपन के कारण भी पुरूष अपनी महिला साथी को धोखा देने से नहीं चूकता. दरअसल, समाज में खुलापन आने के कारण लोग खुली मानसिकता के हो गए हैं जिससे उन्हें विवाहेत्तर संबंध बनाने में भी कोई दिक्कत नहीं होती और महिलाएं भी बहुत बोल्ड हो गई हैं. इस कारण भी पुरूष अपनी महिला साथी का धोखा देते हैं.
3. संभावनाओं के कारण- आजकल विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावनाएं अधिक हैं यानी विवाहेत्तर संबंध आसानी से बन जाते हैं. जिससे पुरूष अपनी पत्नी को धोखा देने लगते हैं, यह सोचकर कि उन्हें कुछ पता नहीं चलेगा.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
