अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल

मैं एक लड़के से 3 सालों से प्यार करती हूं, लेकिन हम औनलाइन ही मिले थे. पहले हम दोस्त बने, बाद में हम एकदूसरे से प्यार करने लगे. हालांकि फोन,वीडियो कौल्स के जरिए हम लगातार टच में रहें. वह एक हफ्ते के लिए मेरे शहर आया था. हम रोजाना मिलते थे. 3-4 बार मैंने उसके साथ बेड भी शेयर किया. उसने मुझसे कई वादे किए. उसने ये भी कहा कि वह मेरे घरवालों से हमदोनों की शादी की बात करेगा. लेकिन मेरे शहर से जाने के बाद न उसने मुझे कौल किया है और न मैसेज. जब मैं उसे कौल करती हूं, तो उसका फोन बंद बताता है. मुझे ये भी डर लगा रहता है कि मैंने उसके साथ सैक्स किया है, तो कहीं मैं प्रेग्नेंट न हो जाऊं ? आप ही बताएं कि ऐसे में मैं क्या करूं ?

जवाब

देखिए आजकल लोग औनलाइन डेटिंग करते हैं, कई लोगों को सच्चा पार्टनर मिल जाता है. तो वहीं कुछ लोग फ्रौड के शिकार हो जाते हैं. कुछ लोग तो औनलाइन प्यार का नाटक कर लड़कियों का फायदा उठाते हैं. आप इसी जाल में फंस गई हैं.

उस लड़के ने अपनी मीठीमीठी बातों से आपको फंसाया और आपसे मिला. आपने ये भी बताया कि आप दोनों के बीच फिजिकली रिलेशन बना और उसके बाद फोन भी बंद है. वह आपको धोखा दिया है. आप खुद को संभालने की कोशिश करें और आगे से ऐसे धोखेबाज लड़कों के चंगुल में न फंसे.

पहली बार कर रही है औनलाइन डेटिंग, तो ध्यान रखें ये बातें

औनलाइन डेटिंग का चलन बढ़ता जा रहा है और लोग घर बैठे पार्टनर ढूढ़ लेते हैं. कई लोग सिर्फ टाइम पास करने के लिए औनलाइन डेटिंग करते हैं, तो वहीं कुछ लोग लाइफ पार्टनर की तलाश करने के लिए औनलाइन डेटिंग करते हैं.

  • अगर आप किसी को औनलाइन डेट करने जा रही हैं, अगर वह डेटिंग के लिए इच्छुक न हो, तो उसके जवाब से आप इससे दुखी या हताश न हो. उस पर ज्यादा सोच-विचार न करें और मूव औन हो जाएं.
  • पहली बार औनलाइन डेटिंग काफी मजेदार लगता है. कई बार लोग एक साथ कई लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर देते हैं. ऐसा करने से बचें.
  • कई बार औनलाइन दोस्ती ठगी में बदल जाती है, इससे सतर्क रहें.
  • जब भी आप औनलाइन पार्टनर से मिलने जाए, तो ज्यादा शो औफ न करें.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर  भेजें. 

या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- sampadak@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...