अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल

मेरी शादी को 6 महीने हुए है, मेरे पति मुझसे ज्यादा अपनी भाभी के क्लोज हैं. दोनों एक दूसरे के पसंदनापसंद का ख्याल रखते हैं. दरअसल मेरे पति के भाई दूसरे शहर में रहते हैं, तो भाभी किसी भी काम के लिए मेरे पति पर ही निर्भर रहती हैं. हालांकि वह मेरी मदद करती है. लेकिन मेरे पति और उनके बीच स्ट्रौंग बौन्डिंग है. मेरे पति हर बात अपनी भाभी से शेयर करते हैं. मैं चाहती हूं कि पति अपनी भाभी के बजाय मुझ से अपने दिल की बातें करें. मैं उन के ज्यादा करीब रहूं. मुझे कभीकभी लगता है कि वे मुझे प्यार ही नहीं करते. उन्हें अपनी भाभी का साथ ज्यादा अच्छा लगता है. समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं?

जवाब

देखिए अभी आपकी नईनई शादी हुई है. हो सकता है घर के तौरतरीके सिखने में आपको थोड़ा टाइम लगे और जैसा कि आपने बताया कि आपके पति के भाई घर से बाहर रहते हैं, तो अभी भाभी आपके घर की बड़ी सदस्य हैं और ये भी बात सच है कि आपसे पहले उन की भाभी बरसों से उस परिवार का हिस्सा हैं, तो आपको बेवजह ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए बल्कि आपको अपने पति का साथ देना चाहिए, उनका भरोसा जीतना चाहिए.

अभी आपको अपने पति के साथ रोमांटिक पल बिताना चाहिए. बेकार के घर की बातों को दिल से नहीं लगाना चाहिए. आप अपने पति के साथ नाइट आउट पर जाएं. आप अपने लुक पर ध्यान दें. शादी के शुरुआती दिनों को यादगार बनाएं न कि भाभी के साथ आपके पति के कैसे रिश्ते हैं.. इस तरह की बातों पर ध्यान न दें.

ये भी पढ़ें-

आप भले ही बोलें के मेरा बौयफ्रैंड मुझसे कुछ नहीं छुपाता और हर बात शेयर करता, वह बहुत आपेन है. लेकिन ऐसा नहीं है. कुछ बातें ऐसी होती हैं जो बौयफ्रैंड दिल में होती हैं लेकिन उसे वह जुबान पर लाना नहीं चाहता.

1. साथ का अहसास

लड़के देखने में बड़े तेज होते हैं. वह हमेशा अपनी गर्लफ्रैंड की तुलना करते रहते हैं. ऐसे में जब आप अपने पार्टनर के साथ कहीं डिनर में जा रही होती हैं तो पूरी तरह से सज संवरकर जाना चाहती हैं. बड़ी सी गाउन और बेहद फैशन के साथ निकलने की कोशिश करती हैं. बौयफ्रैंड को आपका हमेशा सरल लिबास और कम फैशन भाता है जिससे कि साथ चलने में एक दूसरे का अहसास हो सके. भारी कपड़ों के साथ दूर रहना पड़ता है. उस वक्त आपकी खुशी और घंटों ड्रेस को लेकर बिताए समय का लिहाज कर वह कुछ नहीं बोलता लेकिन दिल में यही होती है सिंपल और सोबर ही आप ज्यादा सुंदर दिखती हैं.

2. शायद रिश्ता गहरा नहीं है

रिलेशनशिप में आने के बाद लड़कों को बातोंबातों में यह अहसास होता है कि शायद उसकी गर्लफ्रैंड की ओर से यह रिश्ता अभी पक्का नहीं है. वह इस कदर अटैच नहीं है जितना की बौयफ्रैंड. ऐसे में वह अक्सर इस रिश्ते को जांचने की कोशिश करता है लेकिन इस बात को बोलता नहीं. इमोशनली वह अंदर से घुटता रहता है. इसे जांचने के लिए अक्सर वह फिजिकल रिलेशन या किस का सहारा लेता है कि आप क्या बोल रही हैं.

3. फिजिकल रिलेशन

भले ही आपका बौयफ्रैंड यह बोले की वह रिश्ते में सैक्स को ज्यादा अहमियत नहीं देता लेकिन लड़के ऐसा कतई नहीं हो​ते. अपनी गर्लफ्रैंड के साथ वो सेक्स के बारे में सोचते ही हैं. यह कोई जरूरी नहीं कि हर रोज ही सेक्स करें लेकिन कभीकभी की तो चाहत होती ही है. इन चीजों को आप खुद भी नोटिस कर सकते हैं. नए रिश्ते में भले ही वह कुछ न बोले लेकिन जैसे ही रिश्ता पुराना होता है. वह अपने घर पर अकेला होने पर ​बुलाता है या फिर आपको यह जरूर बताएगा कि उसके दोस्त का कमरा अक्सर खाली होता है. इन सब बातों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह क्या चाहता है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर  भेजें. 

या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- sampadak@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...