सवाल

मैंने हाल ही में कौलेज में एडमिशन लिया है. मै रेगुलर जाता हूं. वहां एक से बढ़कर एक सुंदर लड़कियां हैं, जो फीमेल प्रोफैशर हैं, वो भी स्मार्ट हैं. मुझे तो पढ़ाई में कम , लड़कियों को देखने में ज्यादा मजा आता है. मेरी एक लेडी प्रोफैसर है, वो मुझसे घंटों तक बातें करती है. ये सिलसिला रोजाना चलता है.

वैसे मुझे भी औरतों में ज्यादा इंट्रेस्ट है. लेकिन उस दिन मेरी प्रोफैसर ने बात करतेकरते मेरी हाथों को कस के पकड़ लिया. मैं हक्काबक्का रह गया. मैंने हाथ छुड़ाकर उनके केबिन से बाहर निकला गया. एक दिन उन्होंने मुझे मैसेज किया कि मेरे घर पर आना मैं तुम्हें ट्यूशन पढ़ाऊंगी, लेकिन मैं कौलेज में भी उनके सामने जाने से कतरा रहा हूं. उस लेडी प्रोफैशर की उम्र करीब 40 के आसपासी होगी और वो अकेले ही रहती हैं. मेरा मन करता है, कभी उनसे अकेले में मिलूं, अगर वो मेरे साथ सैक्स करना चाहती है, तो मुझे भी कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन डर लगता है, मुझे कहीं वो फंसा न दें… कृपया कोई सुझाव दें, क्या करूं?

जवाब

देखिए कई बार पुरुष या महिला अपनी सेक्सुअल नीड के लिए किसी का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहें. अगर आपको रिलेशनशिप में रहना ही है, तो किसी लड़की के साथ दोस्ती करें, रोमांटिक डेट पर जाएं, मौजमस्ती करें.

ये भी ध्यान रखें कि ये महिला आपकी प्रोफेसर है और उम्र में भी आपसे बड़ी है. हो सकता है अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आपका इस्तेमाल करे, तो इन चीजों से दूर रहें कि ऐसी नौबत ही न आए.

जब टीचर से हो जाए प्यार

प्यार की ना तो कोई उम्र होती है ना ही कोई बंधन..यह कब किससे हो जाए, कोई नहीं जानता… लेकिन कुछ ऐसे रिश्ते हैं, जिनमें प्यार का रिश्ता है, तो दुनिया उसे गलत नजरों से देखती है और वो बादनामी का कारण बनता है.

पुराने जमाने में में टीचर और स्‍टूडेंट का रिश्‍ता बहुत पवित्र माना जाता था, लेकिन अब यह रिश्ता भी पूरा तरह बदल गया है और लोगों का नजरिया भी चेंज हुआ है. कौलेज लाइफ के दौरान ये अक्सर देखा गया है कि लड़के या लड़कियों का पहला क्रश कोई प्रोफेशर ही होता है. कई बार स्टूडेंट-टीचर का रिश्ता इतना आगे बढ़ जाता है कि बात शादी तक भी पहुंच जाती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...