अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल

मैं अपने भाभी की भाई से प्यार करती हूं. वह भी मुझे बहुत चाहते हैं. हम 4 सालों से रिलेशनशिप में है. लेकिन हाल ही में ये बात मेरी भाभी को पता चला. हमदोनों शादी करना चाहते हैं. इससे मेरे परिवार वालों को ज्यादा दिक्कत नहीं है. लेकिन मेरी भाभी नहीं चाहती कि मैं उनके भाई से शादी करूं, समझ नहीं आ रहा है, भाभी को इस शादी के लिए कैसे मनाऊं?

जवाब

अगर आपके परिवार वाले शादी के लिए तैयार है, तो आपकी भाभी को क्या दिक्कत है, ये सोचने वाली बात है. हो सकता है पहले भाभी के साथ आपके रिश्ते अच्छे नहीं हो, इसलिए वह इस शादी से खुश नहीं है. सबसे जरूरी चीज अगर आप अपनी भाभी के भाई से रिश्ता जोड़ने जा रही है, तो उनके साथ रिश्ता ठीक करना जरूरी है. क्योंकि अगर वह इस शादी के लिए तैयार हो जाती है, तो आपको बहुत बड़ी मदद मिल जाएगी. आप अपनी भाभी को अपनी फ्रैंड बनाएं, उनके साथ शौपिंग करने जाएं. आप उनका कोई मनपसंद तोहफा भी उन्हें दे सकती हैं. रिश्ते को सुधारने में तोहफा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्हें एहसास दिलाएं कि आप अपने उनके भाई से कितना प्यार करती हैं.  आप अपने भाभी को खुश रखने की कोशिश करें, समय के साथ उनका भी मन बदल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

कितने सिक्योर हैं आप रिलेशनशिप में

कोई भी रिश्ता उस समय दोगुना खूबसूरत और प्यारा लगने लगता है, जब आप उसमें अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं. एक सुरक्षित रिश्ता, खूबसूरत जिंदगी की नींव है. इसी नींव पर आपके प्यार का आशियाना बनता है. ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने रिश्ते को सिक्योर बनाने पर पूरा ध्यान दें. समय-समय पर आपको ऐसे कई संकेत मिलते हैं आइए जानते हैं, इन संकेतों के बारे में…

कितना खुलकर बात करते हैं आप

दो लोगों के रिश्ते में कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है.  जिस दिन आप अपने पार्टनर से बिना कुछ डरे, निसंकोच अपनी सारी फिलिंग्स, राय और समझ को साझा करने में सहज महसूस करते हैं, उस दिन  मान लीजिए कि आपका रिश्ता सिक्योर है. एक ऐसा रिश्ता, जहां आपका पार्टनर आपको किसी भी बात के लिए जज नहीं करेगा, ना ही आपकी बात से नाराज होगा. यह है सिक्योरिटी का पहला संकेत है.

विश्वास  रिश्ते की मजबूत नीव है. यह रिश्ते की नाजुक डोर को मजबूती देता है. इसके बिना दुनिया का हर रिश्ता बेईमानी है. खासतौर पर एक कपल के रिश्ते में विश्वास बहुत मायने रखता है. जब आप महसूस करें कि आपका पार्टनर आपके लिए पूरी तरीके से समर्पित है और आपके अलावा वह किसी और का ख्याल अपने दिल और दिमाग में नहीं लाता तो ऐसा रिश्ता सुरक्षित कहलाता है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर  भेजें. 

या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- sampadak@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...