सवाल-
मैं 32 वर्षीय घरेलू महिला हूं. प्रसव के बाद मेरे जोड़ों में काफी दर्द रहने लगा है. बताएं मु झे क्या करना चाहिए?
जवाब-
गर्भावस्था और प्रसव के दौरान शरीर में कई रासायनिक और हारमोनल बदलाव होते हैं, जिस का प्रभाव जोड़ों पर भी पड़ता है. गर्भावस्था में वजन बढ़ने से भी कमर, कूल्हों और घुटनों के जोड़ों पर दबाव पड़ता है और उन में टूटफूट की प्रक्रिया तेज हो जाती है. कई महिलाएं गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान अपने खानपान का ध्यान नहीं रखतीं जबकि इस दौरान उन के शरीर को पोषक तत्त्वों की काफी अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है. अपने खानपान का ध्यान रखें, बढ़े वजन को कम करें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें.
ये भी पढ़ें-
मां बनना एक खुशी का पल होता है, जिसे हर मां अपनी तरह से जीना चाहती है. मां बनने से पहले तो हर कोई अपनी हेल्थ का ध्यान रखता है, लेकिन प्रैग्नेंसी के बाद कईं महिलाएं अपना ख्याल नहीं रखती, जिससे वह कईं बिमारियों का शिकार हो जाती हैं. वहीं बौलीवुड एक्ट्रेस की बात की जाए तो वह मां बनने के बाद भी स्लिम एंड फिट नजर आती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं मां बनने के बाद खुद को रिटायर समझने लगती हैं और सोचने लगती हैं कि अब उन की फिगर पहले जैसा आकार नहीं ले सकती. इसलिए वे अपनी फिटनेस को लेकर लापरवाह हो जाती हैं, जिससे उनकी बौडी थुलथुली हो जाती है व स्किन डल हो जाती है. पर बच्चा पैदा होने के बाद अगर थोड़ा ध्यान खुद पर दिया जाए तो किसी भी महिला की हेल्थ नही बिगड़ेगी. इसीलिए आज हम आपको डिलीवरी के बाद भी अपने को फिट और खूबसूरत कैसे रखें इसके बारे में बताएंगे…
1. डिलीवरी के बाद कब शुरू करें एक्सरसाइज
प्रौफेशनल का कहना है अगर डिलीवरी नौर्मल हुई हो तो डिलीवरी के 6 हफ्तों के बाद कोई भी महिला एक्सरसाइज शुरू कर सकती है और अगर डिलीवरी सिजेरियन हुई हो तो 3 महीनों के बाद महिला एक्सरसाइज शुरू कर सकती है. डिलीवरी के समय वेट गेन होना यानी वजन का बढ़ना नौर्मल है. हर महिला 9 किलोग्राम से 11 किलोग्राम तक वेट गेन करती है. चूंकि इस समय फिजिकल एक्टिविटीज नहीं होती और घी, ड्राई फू्रट्स आदि हाईकैलोरी वाली चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है, तो वजन बढ़ ही जाता है. अगर रोज एक्सरसाइज और खानपान का ध्यान रखा जाए तो बढ़ते वजन को घटाया जा सकता है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए- 6 टिप्स: डिलीवरी के बाद ऐसे रखें खुद को फिट
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
