सवाल-

मैं 20 वर्षीय लड़की हूं. जिस औफिस में मैं काम करती हूं वहां 2 महिलाएं हैं जो आपस में लड़ती रहती हैं. वे दोनों मुझ से सीनियर हैं तो मैं उन के बीच में, इसलिए नहीं आती. गरमी के दिन आ गए हैं. दोनों मैडमों में से एक को ठंड बहुत लगती है. वह पंखा चलाने नहीं देती. दूसरी को हमेशा गरमी लगती रहती है तो वह पंखा चलाने के पक्ष में रहती है. एक पंखे के कारण वे लड़ाईझगड़ा शुरू कर देती हैं. दोनों सीट भी नहीं बदल सकतीं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं इस में क्या करूं. कृपया मेरी सहायता करें?

जवाब-

गरमी के मौसम में गरमी लगना स्वाभाविक है. जो मैडम पंखा चलाने को कह रही हैं, वे अपनी जगह सही हैं. दूसरी मैडम को ठंड अधिक लगती है तो उन्हें भी गलत नहीं कह सकते. आप के कहेनुसार वे सीट चेंज नहीं कर सकतीं तो इस समस्या का एक ही उपाय है कि वे घर से कोई गरम कपड़ा साथ लाएं और पंखा चलाने पर पहन लें. आप उन्हें यह सलाह दे सकती हैं. इस समस्या का हल आपसी समझदारी में है. एकदूसरे का सम्मान करें और लड़ाईझगड़ा छोड़ मन लगा कर काम करें. आपस में प्यार रहेगा तो न ठंड लगेगी और न गरमी.

ये भी पढ़ें- घर और औफिस की टेंशन के कारण मुझे रात को नींद नहीं आती?

ये भी पढ़ें- 

औफिस में कई बार कठिन परिस्थितियां आती हैं क्योंकि यहां आप को कैरियर के साथसाथ कलीग्स और बौस का भी खयाल रखना पड़ता है. इन मुश्किलों से निबटने के लिए काफी सावधानी और संयम बरतने की जरूरत पड़ती है. जानिए ऐसी ही कुछ मुश्किल सिचुएशंस और उन के समाधान के बारे में.

1. आप का पूर्व बौस आप का जूनियर बन जाए

आप जिस कंपनी में काम करते थे, वहां के बौस का आप बड़ा सम्मान करते थे. अचानक एक दिन आप को पता लगता है कि वही बौस आप की मौजूदा कंपनी में काम करने लगा है और अब वह आप को रिपोर्ट करेगा यानी अब वह आप का जूनियर है. ऐसी स्थिति में आप को सिचुएशन को बहुत ही आराम से हैंडिल करना होगा. इस बात का खयाल रखें कि पूर्व बौस को इंडस्ट्री में आप से ज्यादा अनुभव है और मौजूदा स्थिति में उसे कंफर्टेबल होना चाहिए. आप को उस से सलाह लेनी चाहिए. अगर आप अपने पूर्व बौस के साथ काम करने में सहज नहीं हैं तो आप प्रबंधन की मंजूरी से एक अलग टीम के साथ काम कर सकते हैं. अगर आप को मौजूदा स्थिति में ही काम करना है तो पूर्व बौस से काम की चुनौतियों को ले कर चर्चा करें. आप अब भी अपने पर्सनल स्पेस में पूर्व बौस का सम्मान करते रहें. अपने नियोक्ता को इस बारे में बता दें कि वह शख्स आप का बौस रह चुका है. अगर आप खुद ऐसे व्यक्ति को रिपोर्ट कर रहे हैं, जो पहले आप के जूनियर के तौर पर काम कर चुका है तो प्रोफैशनल की तरह व्यवहार करें.

पूरी खबर पढ़ने के लिए- औफिस की मुश्किल सिचुएशन

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...