अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल

Relationship Tips For Couples : मैं एक युवती से पिछले 2 वर्ष से प्यार करता हूं, लेकिन एक महीना पहले हम एक पार्क में बैठे आपस में बातें कर रहे थे. शाम गहरा रही थी. थोड़ा अंधेरा भी था तो एकांत पा कर मैं ने उसे बांहों में ले लिया और उस के कपड़ों के अंदर हाथ फेरने लगा. शुरू में तो उस ने मना नहीं किया पर जब अंतरंग अंगों तक मेरा हाथ पहुंचा तो हटाने लगी और उठ कर चल दी. फिर उसी रात फोन पर कभी न मिलने को कह दिया. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं? एक महीने से हम मिले भी नहीं, उसे फोन करूं तो काट देती है व मिलने भी नहीं आती?

जवाब

दरअसल, प्रेम की बात जब सैक्स तक पहुंचती है तो युवती खुद को असुरक्षित महसूस करती है. युवती प्यार में सब से अधिक प्रेमी द्वारा उस की सुरक्षा, प्यारभरी बातें और बांहों का आगोश चाहती है, लेकिन आप के सीमा लांघते ही उसे लगने लगता है कि वह असुरक्षित है. आज समाज में ऐसी कई घटनाएं सामने हैं जिन में प्रेमीप्रेमिका में सैक्स के बाद दूरी बढ़ी, ब्रेकअप हुआ या फिर एकदूसरे से मनमुटाव हुआ.

आप के मामले में उस से जब तक आप प्रेममयी बातें करते रहे तब तक तो सब ठीक रहा, लेकिन जब आप उस के अंतरंग अंगों तक पहुंचे तो उस ने आप से पीछा छुड़ा लिया. हाथ रोक दिया. दरअसल, सैक्स की कामना तो उस की भी रही होगी, लेकिन वह इस धारा में नहीं बही और आप को भी बचाया. इसी कारण वह अब आप से मिलती नहीं है कि कहीं फिर कभी ऐसा न हो जाए.

आप उस से किसी मित्र के जरिए मिलें और आगे से ऐसा नहीं होगा, यह बात उसे समझाएं. सुरक्षित सार्वजनिक स्थान पर मिलें, एकांत में नहीं. जब उसे लगेगा कि वह सुरक्षित है तो जरूर सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर  भेजें. 

या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- sampadak@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...