New Married Life :  अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक पढ़ें

सवाल-

मैं 24 वर्षीय विवाहिता हूं. विवाह को 2 महीने हुए हैं. सुहागरात को मुझे सहवास के दौरान थोड़ा दर्द तो हुआ पर रक्तस्राव नहीं हुआ. मैं ने कभी किसी से संबंध बनाना तो दूर किसी लड़के से मित्रता तक नहीं की. फिर रक्तस्राव क्यों नहीं हुआ? पति ने तो कुछ नहीं कहा पर मुझे स्वयं हैरत हो रही है कि ऐसा कैसे हो सकता है. मेरी 2 सहेलियों का मुझ से पहले विवाह हुआ था. दोनों ने ही बताया था कि प्रथम सहवास के दौरान उन्हें रक्तस्राव हुआ था. फिर मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ?

जवाब-

प्रथम समागम के दौरान आप को रक्तस्राव नहीं हुआ तो यह कोई अनहोनी घटना नहीं है, जिस से आप इतनी चिंतित हैं. कई बार दौड़नेभागने, उछलनेकूदने, साइकिल चलाने या गिरने से कौमार्य झिल्ली फट जाती है. हो सकता है आप के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ हो. अत: इस प्रसंग को भुला दें. आप की नईनई शादी हुई है. अत: बेकार की चिंता छोड़ कर नववैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएं.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के दीपक का मानना है कि शारीरिक संबंध तभी बनाया जाए जब इस की भूख हो. भावना और प्यार की इन की सोच में कहीं जगह नहीं है.

ऐसा अकसर देखने में आता है कि पतिपत्नी सहवास के दौरान एकदूसरे की इच्छा और भावना को नहीं समझते. वे बस एक खानापूर्ति करते हैं. लेकिन वे यह बात भूल जाते हैं कि खानापूर्ति से सैक्सुअल लाइफ तो प्रभावित होती ही है, पतिपत्नी के संबंधों की गरमाहट भी धीरेधीरे कम होती जाती है. ऐसा न हो इस के लिए प्यार और भावनाओं को नजरअंदाज न करें. अपने दांपत्य जीवन में गरमाहट को बनाए रखने के लिए आगे बताए जा रहे टिप्स को जरूर आजमाएं.

1. पत्नी की इच्छाओं को समझें

सागरपुर में रहने वाली शीला की अकसर पति के साथ कहासुनी हो जाती है. शीला घर के कामकाज, बच्चों की देखभाल वगैरह से अकसर थक जाती है, लेकिन औफिस से आने के बाद शीला के पति देवेंद्र उसे सहवास के लिए तैयार किए बिना अकसर यौन संबंध बनाते हैं. वे यह नहीं देखते कि पत्नी का मन सहवास के लिए तैयार है या नहीं.

सैक्सोलौजिस्ट डा. कुंदरा के मुताबिक, ‘‘महिलाओं को अकसर इस बात की शिकायत रहती है कि पति उन की इच्छाओं को बिना समझे सहवास करने लगते हैं. लेकिन ऐसा कर के वे केवल खुद की इच्छापूर्ति करते हैं. पत्नी और्गेज्म तक नहीं पहुंच पाती. आगे चल कर इसी बात को ले कर आपसी संबंधों में कड़वाहट पैदा होती है.

‘‘पति को चाहिए कि सैक्स करने से पहले पत्नी की इच्छा को जाने. उसे सैक्स के लिए तैयार करे. तभी संबंधों में गरमाहट बरकरार रहती है.’’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...