अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें..
सवाल
मेरे भैया की शादी जिस लड़की से हुई है, वह मेरी एक्स गर्लफ्रैंड रह चुकी है. दरअसल, वह मेरी दूर की रिश्तेदार है. बहुत पहले मेरे घर पर कुछ दिन रहने के लिए आई थी. उसे कहीं बाहर जाना होता था, तो मैं ही लेकर जाता था. वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त बन चुकी थी. पहले मैं अपने घर पर बहुत अकेला महसूस करता था. पापा, मम्मी और भाई तीनों वर्किंग हैं, तो घर पर कोई नहीं रहता था.
लेकिन जब वो मेरे घर आई थी तो वो सबका बहुत ध्यान रखती थी, खासकर मेरा ख्याल अच्छे से रखती थी और न जाने कब वो मेरी दोस्त से बढ़कर हो गई. जब वो मेरे घर आई थी तो दिन में हमदोनों के अलावा घर में कोई नहीं रहता था. एक दिन हम खुद को कंट्रोल नहीं कर पाएं और एकदूसरे के बेहद करीब हो गए, हालांकि मैं उसे मना करना चाहा पर उसने मुझे चुप करा दिया और हम सैक्स करने लगे. जब वो मेरे घर से चली गई, तो हमने मैसेज, वीडियो काल के जरिए लगातार एकदूसरे से बातचीत जारी रखा. मैं महीने में एक बार उसके शहर उससे मिलने जाता था और होटल में रूम बुक कर हम इंटिमेट भी होते थे.
घरवालों ने मेरे बड़े भाई और उस लड़की की शादी तय कर दी. मै डर के कारण किसी से कुछ कह नहीं पाया. अब वो मेरे घर में ही मेरी भाभी बन चुकी है. मैं अक्सर घर से बाहर रहने की कोशिश करता हूं और जब भी मैं घर पर रहता हूं, वो मेरे आसपास रहने की कोशिश करती है, एक दिन जब मेरे भाई घर पर नहीं था, तो वो मेरे कमरे में सोने के लिए आ गई, लेकिन मैंने उसे वहां से जाने को कह दिया और अपना दरवाजा बंद कर दिया. जब भी वो मेरे सामने आती है, तो मुझे खुद पर तरस आता है. समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं?
जवाब
देखिए अब आपकी एक्स गर्लफ्रैंड आपकी भाभी है और ये स्वीकार करना आपके लिए आसान नहीं होगा. रिश्तों को उलझाने से बेहतर है कि आप अपनी भाभी से दूरी बनाकर रहें. अगर आपके भाई या पैरेंट्स को ये बात पता चलेगी, तो बहुत बड़ी समस्या हो जाएगी. आपके लिए ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. दो भाइयों के बीच का विश्वास भी टूट सकता है.
ये सारी समस्याओं को बुलावा देने से बेहतर है कि आप अपनी लाइफ में आगे बढ़े. आप किसी दूसरी लड़की को गर्लफ्रैंड बनाएं. आपके अतीत में जो भी हुआ उसे भूलने की कोशिश करें.
जब गर्लफ्रैंड ही बन जाए भाभी, तो क्या करें
आपने सुना होगा कि प्यार का सफर आसान नहीं होता. तो जब आपको किसी से प्यार होता है, तो मुश्किलों का आनाजाना लगा रहेगा. ये किसी को पता नहीं होता है, लाइफ में कब क्या हो सकता है.
जिस लड़की के साथ जीवन के खास पल बिता चुके होते हैं और उसी के साथ भाभी का रिश्ता जुड़ जाए, तो सारी उम्मीद यहीं खत्म हो जानी चाहिए. भाभी को तो कुछ लोग मां का भी दर्जा देते हैं. इस स्थिति में खुद को समझा कर मूव आन करना ही बैस्ट औप्शन है.
व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 9650966493 भेजें.
