शादी पर हंसीमजाक, रूठनामनाना, चुगली के बाद लड़ाईझगड़ा आम बात है। अगर शादी में मजाकमस्ती करने वाले, दिलफेंक आशिक, चुलबुली लड़कियां आकर्षण का केंद्र होती हैं तो उसी शादी में नाराज फूफा, गुस्सैल बुआ और खिंचाई करने वाले दोस्त व रिश्तेदार भी होते हैं.

शादी के दौरान बारात में इस तरह के कई नमूने आप को बिना ढूंढ़े मिल जाएंगे. शादी में दूल्हा यानि लड़के वाले एक दिन के राजा होते हैं. इसलिए बारात में आए कुछ लोग लड़की वालों की खिंचाई, कई बार बेइज्जती करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते.

मस्ती के नाम पर बदतमीजी

दरवाजे पर आई बारात का स्वागत जहां धूमधाम से होता है, वहीं लड़की वालों के मन में एक ही इच्छा और टैंशन होती है कि बस शादी अच्छे से निबट जाए और कोई झगड़ा या टैंशन न हो. लेकिन एक सचाई यह भी है कि जिस शादी में मस्तीमजाक, रूठनामनाना, छेड़छाड़ न हो तो वह शादी भी फीकीफीकी लगती है.

शादी में सालियों के साथ लड़के वालों की मस्ती, देवर का इतराना, देवर के दोस्तों का दुलहन की बहन और उन की सहेलियों को ताड़ना सबकुछ मजेदार होता है लेकिन यह मजा उस वक्त खराब हो जाता है जब मजाक और मस्ती के नाम पर बदतमीजी और गुंडागर्दी शुरू हो जाती है. कहते हैं न कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है. ठीक वैसे ही शादी के दौरान 1-2 बदतमीज और झगड़ालू किस्म के लोग पूरी बारात का मजा खराब कर देते हैं. ऐसे में अगर वह कहीं खास रिश्तेदार है तो मामला बिगड़ते देर नहीं लगती.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...