9 अगस्त की रात कोलकाता के आरजी कर मैडिकल कालेज में एक ट्रेनी डाक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना से समूचे देश में चिकित्सक समुदाय और आम जनता क्षुब्ध है. डाक्टर्स हड़ताल पर चले गए. नीट की कठोर परीक्षा पास कर डाक्टर बन कर रोगियों की सेवा का सपना देखने वाली बेटी अपने अस्पताल में ही दरिंदगी का शिकार हो गई.

पीडि़ता डाक्टर की पोस्टमार्टम और बायोप्सी रिपोर्ट में दिल दहलाने वाले खुलासे हुए हैं. दरिंदे हवस में इतने अंधे हो गए थे कि उन्होंने पीडि़ता डाक्टर के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह से चोट पहुंचाई. पीडि़ता के शरीर पर दरिंदगी के 25 निशान मिले, जिन में बाहर 16 और अंदरूनी भाग में 9 जख्म पाए गए. फिर बाद में उस का गला दबा कर हत्या कर दी गई. मगर यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जहां एक लड़की का रेप कर उस की हत्या कर दी गई हो. 2012 में ऐसे ही निर्भया कांड हुआ था जहां एक लड़की की बड़ी ही बेदर्दी के साथ समूहिक रेप के बाद उस की हत्या कर दी गई थी. उस के प्राइवेट पार्ट में रौड घुमाई गई थी.

इन 12 सालों में कुछ भी तो नहीं बदला और शायद न कभी बदलेगा क्योंकि कोलकाता कांड के ठीक 2 दिन बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक 20 वर्षीय नर्स की रेप के बाद हत्या कर दी गई. नर्स 30 जुलाई की रात को लापता हुई और 8 अगस्त को उस की लाश ?ाडि़यों में पड़ी मिली. उस नर्स का सिर बुरी तरह कुचल दिया गया था.बताया जा रहा है कि उसी अस्पताल के एक डाक्टर ने उस के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया. इस घिनौने काम में एक नर्स और वार्डबौय ने उस डाक्टर का साथ दिया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...