Grihshobha Empower Her : 30 मई, 2026 की सुबह तब यादगार सुबह बन गई जब ठीक सुबह 11 बजे नोएडा क्लब 27 में दिल्ली प्रैस ने अपना गृहशोभा ऐंपॉवर हर सीजन 4 इवेंट का आयोजन किया. दिल्ली प्रैस द्वारा गृहशोभा के पहले कई इवेंट दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ और बैंगलुरु में हो चुके हैं. गृहशोभा का हमेशा से ही एक उद्देश्य रहा है और वह है महिला सशक्तीकरण, जिस के लिए वह निरंतर प्रयास करती आ रही है और इस तरह के ऐंपॉवरमैंट प्रोग्राम्स उसी उद्देश्य की पूर्ति के गवाह बनते हैं.
इस इवेंट की ऐंकर कृतिका ने अपने जोश भरे अंदाज से कार्यक्रम का आगाज किया. कृतिका ने आए सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत तो किया ही, साथ ही सभी पार्टनर्स और स्पौंसर्स का आभार भी व्यक्त किया:
किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वैलरी-ज्वैलरी पार्टनर.
भारत गैस बीपीसीएल-सुरक्षा भागीदार.
एलआईसी म्यूचुअल फंड-ऐक्सक्लूसिव म्यूचुअल फंड पार्टनर.
रोजा हर्बलकेयर-ऐसोसिएट स्पौंसर.
वैलनैस पार्टनर-शी केयर-कृष्णा हर्बल ऐंड आयुर्वेदा.
एक वार्मअप गेम में एक बौलीवुड डांस गेम के द्वारा सभी का जोश और बढ़ाने के बाद ऐंकर कृतिका ने कार्यक्रम की शुरुआत की और दिल्ली प्रैस से निशा सिन्हा ने गृहशोभा मैगजीन की खासीयत के बारे में बताया कि कैसे गृहशोभा मैगजीन में हर उम्र की महिला के लिए कुछ न कुछ खास है. टीनेज गर्ल्स के लिए ब्यूटी टिप्स, खाना बनाने का शौक रखने वालों के लिए रैसिपीज, रीडर्स के लिए मनमोहक कहानियां, साथ ही बहुत सी कैरियर गाइडलाइंस, रिलेशशिप टिप्स, हैल्थ और वैलनैस आर्टिकल्स भी.
पहला सत्र: पैसे की सही प्लानिंग और इंवेस्टमेंट के फायदों को सम?ाने के लिए एलआईसी से उर्वी अग्रवाल स्टेज पर आई. इस सत्र में महिलाओं को फाइनेंसियलइंडिपेंडेंस का महत्व समझते हुए म्यूच्यूअल फंड में इंवेस्टमेंट के लाभ भी साझा किए. जिस से एक महिला को चाहे वे वोर्किंग हो या हाउसवाइफ उन्हें इन्वेस्टमेंट करते हुए किसी जटिलता या कंफ्यूजन का सामना ना करना पड़े.
दूसरा सत्र: सत्र शुरू होने से पहले रोजा हर्बल केयर का 5 सवाल 5 गिफ्ट हैंपर का मजेदार क्विज रहा. फिर स्टेज पर वूमन हैल्थ
ऐंड वैलनैस पर चर्चा के लिए डा. आस्था गुप्ता आईं. डा. आस्था प्रसूति रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञा हैं. अपने अनुभवों से उन्होंने उपस्थित महिलाओं को वूमन हैल्थ केयर के बारे में जागरूक किया, मेनोपौज, हारमोनल चेंजस आदि को सम?ाने में, उन के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी, साथ ही सत्र के बाद शी केयर-कृष्णा हर्बल ऐंड आयुर्वेदा का एक क्विज गेम भी कराया गया.
गेम के बाद इवेंट के सुरक्षा भागीदार- भारत गैस बीपीसीएल की टीम ने भी एक क्विज के जरीए गैस सुरक्षा की बात रखी और फिर एक डैमो द्वारा भारत गैस और सुरक्षा के बारे में अतिथियों से चर्चा की, जिस में उन्होंने एलपीजी सिलैंडर के रखरखाव, इस्तेमाल और सावधानियों के बारे में बताया.
तीसरा सत्र: ब्यूटी और स्टाइलिंग का जहां मिस नीलेश्वरी एबी वर्ल्डवाइड इंस्टिट्यूट औफ ग्रूमिंग ऐंड पेजेंट्स – ङ्खढ्ढत्रक्क मिराकुलूक्स के संस्थापक-निदेशक और फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक टेलैंट पार्टनर का स्वागत किया गया. डा. नीलेश्वरी जीवनशैली विशेषज्ञ हैं, सौंदर्य, कल्याण और सौंदर्य विशेषज्ञ हैं. उन्हें मिस यूनाइटेड नेशंस क्लासिक 2024 और वैलनैस, ग्रूमिंग और पेजेंट्री में उत्कृष्टता के लिए कई पुरस्कार मिले हैं. इवेंट में उन्होंने ब्यूटी और ग्रूमिंग की कुछ इंपौर्टैंट टिप्स दिए. खुद पर विश्वास रखने को कहा, अपने लक्ष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.
अगला और आखिरी गेम सेगमैंट किसना डायमंड्स ऐंड गोल्ड ज्वैलरी का रहा, जिस में वे अपने अतिथियों के बीच एक अनोखा क्विज ले कर के आए और क्विज गेम में पूछे गए6 सवाल. फिर किसना डायमंड ऐंड गोल्डज्वैलरी की ओर से गौरव, एरिया औपरेशन मैनेजर स्टेज पर आए.
गौरव ने अपने सालों के अनुभव और ज्ञान से डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता और गुणवत्ता के बारे में बहुत अच्छे ढंग से समझाया. ये बातें हमें गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी लेते समय जरूर ध्यान में रखनी चाहिए.
कार्यक्रम के अंत से ठीक पहले किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वैलरी की तरफ से एक लकी ड्रा हुआ, जिस में विजेता को एक मनमोहक डायमंड पैंडैंट गिफ्ट मिला.
कार्यक्रम जब अपने आखिरी चरण पर पहुंचा. जहां सभी अतिथियों को भोजन कराने के बाद खूबसूरत तोहफे दे अलविदा किया जा रहा था तब बहुत सी महिलाओं ने दिल्ली प्रैस गृहशोभा के ऐंपॉवर हर प्रोगाम की दिल से सराहना की और यह भी कहा कि वे अगले इवेंट का बेसब्री से इंतजार करेंगी. अपने अतिथियों से ऐसे स्पष्ट भाववाहक शब्द सुन कर न केवल किसी आयोजक का उत्साह बढ़ता है बल्कि स्वयं पर विश्वास और मजबूत होता है. आखिर आप के अतिथियों के मुसकराते चेहरे ही तो आप की सफलता का प्रमाण देते हैं.
डा. आस्था गुप्ता
ओब्स्टट्रिशियन गाइनेकोलौजिस्ट ऐंड इन्फर्टिलिटी स्पैशलिस्ट
उर्वी अग्रवाल
फाइनैंशियल ट्रैनर (एलआईसी एमएफ)
गौरव
एरिया औपरेशंस मैनेजर किसना डायमंड ऐंड गोल्ड ज्वैलरी
डा. (एचसी) नीलेश्वरी एबी
ऐक्टर, मौडल, लाइफ कोच
