Insurance : भारत में बीमा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसकी पहुंच अब भी काफी सीमित है, खासकर महिलाओं के बीच. भारत में महिलाओं की आबादी लगभग आधी है, लेकिन पुरूषों की तुलना में इंश्योरर्ड महिलाओं की संख्या बहुत ही कम है. हालांकि महिलाएं अब ज्यादा आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं, लेकिन उन्हें अभी भी पूरी वित्तीय सुरक्षा पाने के लिए लंबा सफर तय करना है. परंपरागत रूप से, बीमा क्षेत्र एक पुरुष-प्रधान क्षेत्र रहा है, इसलिए महिलाओं के लिए खास योजनाओं की कमी, जागरूकता की कमी और महंगे प्रीमियम जैसी दिक्कतों ने उन्हें बीमा लेने से पीछे रखा है.

मैटरनिटी बेनिफिट और क्रिटिकल इलनेस कवर सुविधाए-

सिद्धार्थ सिंघल, हेड-हेल्थ इंश्योरेंस, पौलिसीबाजार डौट कौम का कहना है कि अब स्थिति बदल रही है क्योंकि इंश्योरेंस इंडस्ट्री अब ऐसे नए उत्पादों को पेश कर रही है जो महिला ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. इंश्योरेंस कंपनी द्वारा महिलाओं की खास स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए मैटरनिटी बेनिफिट और क्रिटिकल इलनेस कवर जैसी सुविधाओं को पेश किया जा रहा है. इन सुविधाओं से बीमा महिलाओं के लिए और अधिक सुलभ, फ्लेक्सिबल और फायदेमंद बन रहा है. यहां बताया गया है कि नए उत्पाद कैसे महिलाओं के लिए बीमा को और अधिक उपयोगी बना रहे हैं. होने वाले माता-पिता के लिए सबसे कम वेटिंग पीरियड वाला मैटरनिटी इंश्योरेंस अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए मैटरनिटी इंश्योरेसं लंबे समय से एक महत्वपूर्ण विषय रहा है. पहले, हेल्थ इंश्योरेंस में मैटरनिटी कवरेज 2-4 साल तक के वेटिंग पीरियड के साथ आता था. जिससे यह परिवार की योजना बना रहे जोड़ों के लिए उपयोगी नहीं था. पौलिसी बाजार के आंकड़ों से पता चलता है कि 60% से अधिक जोड़े गर्भवती होने के बाद ही मैटरनिटी कवरेज खरीदते हैं. जिससे लंबे वेटिंग पीरियड की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए, बीमाकर्ता अब कम से कम 3 महीने की वेटिंग पीरियड वाली मैटरनिटी पौलिसी पेश कर रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...