Motivational Story :  जहां एक तरफ कई सारे यंगस्टर्स, खासकर जेनजी आबादी,  झूठी दुनिया को अपनी दुनिया मान सबकुछ भुला बैठे हैं वहीं उन्हीं में से एक नीरू यादव अपने गांव से जुड़ कर समाज के कामों को कर रही है. ऐसा नहीं है कि वह सोशल मीडिया से नहीं जुड़ी, मगर उस ने अपनी रूट नहीं छोड़ी है.

सपना टूटता है, तो इंसान भी टूट सा जाता है. वह हार मान हाथ पर हाथ धर कर बैठ जाता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फिर से सपना देखते हैं और उसे पूरा करने में अपनी जान लगा देते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपना टूटा सपना दूसरों के सपने पूरे कर जीते हैं.

उन्ही में से एक है नीरू यादव, जिसे लोग हौकी वाली सरपंच के नाम से जानते हैं. नीरू यादव राजस्थान के  झुं झुनू जिले के गांव लांबी अहीर की पहली युवा सरपंच है. वह अपने अच्छे कामों और प्रयासों की वजह से इतनी लोकप्रिय और प्रभावशाली बनी कि उसे दिल्ली में हुए यूनाइटेड नैशन वूमन इंडिया के दो दिवसीय ‘शी लीड्स ’ की कार्यशाला में भारत की 30 उभरती महिला नेताओं में शामिल किया गया.

साथ ही, मिनिस्ट्री औफ पंचायती राज ने नीरू यादव को 57वें सीपीडी नीट में भारत को पेश करने की कमान सौंपी, जिस का आयोजन यूनाइटेड नैशन के मुख्यालय न्यूयौर्क में हुआ. वहां नीरू की हौकी टीम, बरतन बैंक और मेरा पेड़ मेरा दोस्त जैसे नवाचार और ठोस उदाहरणीय कदमों को बहुत सराहा गया.

नीरू यादव ने गांव के सरपंच की कमान संभाली तो गांव और गांव वालों की स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी. पंचायत औफिस की दीवारें दरारों से भरी थीं, छत से पानी टपकता था, गांव में पीने के पानी की परेशानी थी, सड़कें खराब, गांव के बच्चे पढ़ाई और खेल से दूर थे. ऐसी बहुत सी मुसीबतों को दूर करने के लिए नीरू ने अपना हौसला मजबूत किया और सरपंच की भूमिका निभाते हुए अदित्री फाउंडेशन की नींव रखी. इस फाउंडेशन के तहत नीरू ने कई मिसाल देने लायक पहल कीं, जैसे बरतन बैंक, हौकी टीम, मेरा पेड़ मेरा दोस्त, होम्स फौर बर्ड्स, स्किल्स प्रोगाम, प्ले स्कूल आदि.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...