भोपाल में हनी ट्रैप का एक मामला पकड़ा गया है, जिसमें एक गिरोह द्वारा अपनी प्लांट की गई एक लड़की के एक विधायक के साथ रंगरलियां मनाते हुए वीडियो बनाए गए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी दे कर लाखों वसूले गए. उस की रिंग लीडर भाजपा विधायक के घर ही किराए पर रहती थी और एक एनजीओ चलाती थी. उस की सहयोगी एक लड़की कांग्रेस से जुड़ी थी यानी प्रोटैक्शन के लिए उन्होंने दोनों पलड़ों में पांव रखे हुए थे.

हनी ट्रैप का मामला कोई नया नहीं है. सेना में तो यह बहुत ही मशहूर. माताहारी के नाम की एक डांसर बहुत कुख्यात हुई, जिस ने प्रथम विश्वयुद्ध में जरमनी के लिए खुफिया सुबूत जमा किए, क्योंकि उस ने फ्रांसीसी और इंग्लिश जनरलों को अपने जाल में फंसा लिया था और मिलिटरी राज दुश्मनों को दिए थे. हमारी सेना के कई वरिष्ठ अफसर भी इस ट्रैप में फंस चुके हैं.

अब चूंकि वीडियो बहुत आसानी से बनाए जा सकते हैं और फिर उन्हें वायरल करना भी बेहद आसान हो चुका है, हनी ट्रैप कर के किसी भी आदमी को फंसा लेना आसान है. इस में औरत का बदन उस की मोटी आमदनी का सहारा बन जाता है और कई बार लड़कियां यह अकेले ही कर लेती हैं. उन्हें किसी गिरोह का सदस्य नहीं बनना पड़ता.

ये भी पढ़ें- भारतीयों पर मसालों का कलर सबसे अच्छा लगता है- अंजू मोदी

यह जरूर है कि इस में जोखिम भी है, क्योंकि जो ब्लैकमेल का शिकार हो जाए वह किसी न किसी तरह बदला लेने की कोशिश अवश्य करेगा. अगर लड़की अकेली हुई तो खुद को बचा पाएगी, इस में संदेह है. अगर वह किसी की सहायता लेगी तो खुद ट्रैप में फंस जाएगी और फिर इस दलदल में फंसती चली जाएगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...