महंगे प्राइवेट स्कूलों को अब न केवल अमीर उद्योगपति चला रहे हैं, वे उन्हें एक आम होटल, रेस्तरां की तरह चला रहे हैं जहां जब तक पैसा मिला ग्राहक राजा है, जैसे ही पैसे नहीं मिले उसे भिखारी की तरह दुत्कार कर निकाल दिया. दिल्ली के निकट बहुत महंगे प्रैजीडियम स्कूल ने ऐसा ही एक कदम उठाया है. स्कूल ने पेरैंट्स से कहा है कि दी गई तारीख तक यदि सारे पैसे नहीं चुकाए गए तो बच्चों को बस में नहीं चढ़ने दिया जाएगा और न ही स्कूल में घुसने.  यह धमकी बच्चों के मन पर क्या प्रभाव डाल सकती है यह सोचे बिना स्कूल को अपनी लाभहानि की चिंता है. बाकी बच्चों में फीस न देने वाले बच्चों के प्रति किस तरह का असर पड़ता है यह बताने की जरूरत नहीं. प्रैजीडियम स्कूल बहुत महंगा है पर गलीगली में खुल गए पब्लिक स्कूलों, इंटरनैशनल स्कूलों, ऐकैडमियों के से नाम वाले स्कूल भी शिक्षा के प्रति एक बड़ा मखौल रच रहे हैं.

मातापिता अपने बच्चों को अच्छा स्कूल दिलाने के नाम पर अकसर हैसियत से ज्यादा फीस देने का प्लान कर लेते हैं पर कहीं भी कभी भी कोई अड़चन आने के बाद जब वे फीस पूरी नहीं दे पाते तो स्कूल उन से सूदखोरों की तरह  व्यवहार करने लगता है.

वयस्कों को बहुतों का देना होता है. कभी देर होती है, कभी नहीं, पर बच्चों को पैसे की कमी की वजह से अपमानित करा जाए यह स्वीकार्य नहीं. स्कूलों को इस देश में धंधों की तरह नहीं चलाया जा सकता. हर स्कूल एक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरह नहीं चलाया जाता है और उस के लाभ कमाने पर पाबंदियां हैं. फिर भी अधिकांश स्कूल व्यवसायों की तरह चल रहे हैं और जरा सा नुकसान होते ही ग्राहकों यानी बच्चों के मातापिताओं के साथ गैरों की तरह व्यवहार करने लगते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...