आयरलैंड की सड़कों पर इन दिनों महिला, वकील और एक्टिविस्ट हाथ में पैन्टीज लेकर घूम रहे हैं और साथ में हैं तख्तियां जिस पर मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा है #ThisIsNotConsent यानी यह सहमति नहीं है. यह हैशटैग कुछ ही दिनों में पूरी दुनिया में फैल गया है जहां लोग अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए थोंग्स (एक तरह की डोर वाली पैंटी) की पिक्स के साथ #ThisIsNotConsent की पोस्ट शेयर कर रहे हैं. महिलाओं के अंतःवस्त्रों को लेकर पूरे देश में आन्दोलन क्यों छिड़ गया है, आइये जानते हैं.

रेप, कोर्ट और वकील की घटिया दलील

हुआ यूं की आयरलैंड की एक अदालत में 17 साल की लड़की से साथ हुए रेप को लेकर बहसबाजी चल रही थी. बलात्कार के इस मुकदमे में आरोपी (27 वर्षीय युवक) के वकील ने पीड़ित लड़की की की पैंटी (थोंग- डोर वाली पैंटी) का जिक्र करते हुए अपने मुवक्किल को बचा लिया. बस इसी बात को लेकर लोगों ने पैंटी लहराकर जज के इस फैसले का विरोध कर डाला. देखते देखते आयरलैंड की तमाम महिलाएं विरोध में एक साथ सड़कों पर उतर आयीं. उनके साथ पुरुष भी सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखे.

#ThisIsNotConsent

protest in ireland

9 नवंबर को आये इस फैले में जज को और जूरी को संबोधित करते हुए बचाव पक्ष की वकील एलिजाबेथ ओ’कौनेल ने पीड़ित लड़की का अंडरवियर दिखाते हुए कहा कि, ‘आप इसे देखिये, देखिये कि इस लड़की ने कैसे अंडरगारमेंट पहने थे. उसने एक Thong (डोर वाली पैंटी) पहनी थी. इससे साफ जाहिर है कि लड़की इस लड़के के प्रति आकर्षिंत थी और और जो भी हुआ वह सहमति से हुआ.’  उसने यह आरोप भी लगाया कि क्यों कि पीड़िता आरोपी के प्रति आकर्षित थी इसलिए इसलिए सारे सबूत खारिज हो सकते हैं. सबसे अजीब और त्रासद यह है कि इस दलील के बाद कोर्ट ने मामले में आरोपी को बरी कर दिया है. बस इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हुआ कि किसी के कपड़े पहनने के अंदाज से उसकी रजामंदी का अंदाजा कैसे लगाया जा सकता है. उनका कहना है कि #ThisIsNotConsent, यानी ‘यह सहमति नहीं है.’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...