Safe Drive :  अकसर दौलतमंद मांबाप दौलत के नशे में हमेशा चूर रहते हैं. उन को यह भी नहीं पता होता कि उन्हें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे कर देश का अच्छा नागरिक बनाना चाहिए या नहीं. वे तो अपनी संतान को पैसे के बल पर बड़ा कर के छोड़ देते हैं और कह देते हैं, ‘जा बेटा तू भी ऐश कर और हमें भी ऐश करने दे.’

अब बेटा तो बेटा उसे क्या गरज पड़ी है, मेहनत जैसी फालतू चीज करने की. बेटा तो भलीभांति जानता है कि उस का बाप कमा रहा है, 7 पीढि़यों के लिए धन जुटा रहा है तो हम क्यों कोई कामधाम करें. हम तो दोनों हाथ खोल कर धन लुटाएंगे.

बचत और सद्व्यवहार जैसी दकियानूसी चीज तो गरीबों के बच्चे सीखते हैं. लायक बनना और फर्ज निभाना ये तो गरीब के बच्चों की जिम्मेदारी है. बेचारे दौलत तो कभी खुली आंखों से देखे नहीं होते तो बंद आंखों से क्या देखेंगे. गरीब बच्चे ही रातदिन भूखे प्यासे शरीर को तपा कर काबिल बनते हैं. तब जा कर चार पैसे उन्हें देखने को मिलते हैं. यही इन की नियति भी है.

स्टाइल ही इन का जीवन

रईसजादे तो अकसर पेरैंट्स बाप के बेटे हैं इसलिए उन के शौक भी करोड़पतियों वाले होते हैं. ये जब घर से निकलते हैं तो अपनी सवारी पर सवार हो  झूमतेगाते, मोबाइल से बतियाते और शौर्ट कट मारते ऐसे निकलते हैं जैसे इन का काम ही काम है बाकी सब बेकार हैं. बीच सड़क पर कहीं भी गाड़ी पार्क कर देते हैं क्योंकि सड़क तो इन के बाप की संपत्ति है न.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...