अक्षय तृतीया का पर्व पुजारियों द्वारा बड़ा पवित्र माना जाता है. कब से? यह निश्चित तौर पर कहा नहीं जा सकता. पंडेपुजारियों का कहना है कि इसी दिन उस कथित भगवान परशुराम का जन्म हुआ था जिस ने क्षत्रियों की हत्या की थी. भले ही किसी जाति विशेष के लिए परशुराम पूजनीय हों, पर उस के कृत्य से तो यही लगता है कि उस के हाथ खून से रंगे हैं. ऐसे पुरुष को किस रूप में समझा जाना चाहिए? जनता फैसला करे. ‘अक्षय तृतीया’ के दिन गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था. इस दृष्टि से भी इस को पवित्र दिन माना जाता है. क्या गंगा जमीन पर उतर कर पछता नहीं रही होगी? बनारस में गंगा की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है. पूरे शहर का कचरा इसी पवित्रपावनी गंगा में मिलता है. तमाम धोबीघाट बने हैं पर धोबियों को स्वच्छंद अठखेलियों का आनंद यहीं मिलता है.

गंगा के किनारे घाटों पर, जहां लोग नहाते हैं, वे मालाफूल, काई से पटे रहते है. सैकड़ों लोग घाटों की सीढि़यों पर बैठ कर नहातेधोते, खांसतेखंखारते हैं. अपने मुंह की सारी गंदगी वहीं उड़ेलते हैं, फिर हाथों से मार कर दूसरी तरफ ढकेल देते हैं. आगे का आदमी इसी पानी को मुंह में भर कर कुल्ला करता है तथा खांसखंखार कर अपना कफ दूसरे के लिए आगे बढ़ाता है. इस तरह देखें तो गंगा संक्रामक रोगों के संवाहक का काम करती है. तिस पर तुर्रा यह है कि गंगा में नहाने से मुक्ति मिलती है. इसीलिए मेरा मानना है कि मुक्ति तो दूर, रोगों की संवाहक गंगा, चैन से जीने भी नहीं देगी. अक्षय तृतीया के दिन दानपुण्य की बात कही गई है. लोग गंगा स्नान के बाद पंडेपुजारियों को सत्तू, दही, पंखा, शर्करा, जूता, छाता आदि का दान करते हैं. ये सब वस्तुएं हमें लू और गरमी से बचाती हैं. धर्मभीरु जनता भले ही लू से मर जाए पर पंडेपुजारियों को पेट काट कर, दान अवश्य दे. दान लेने वाला पंडा/पुजारी कभी नहीं पूछता, ‘यजमान, क्या तुम्हारे पास ये चीजें हैं?’ भला, वह क्यों पूछेगा? यजमान मरे या जीए. सत्तू वह खाएगा. दही वह पीएगा. जूता वह पहनेगा ताकि गरम जमीन पर पैर न जलें. छाता वह लगाएगा, जिस से धूप से बच सके. पंखा वह डुलाएगा ताकि गरमी न लगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...