प्रेम पर हिंदू कट्टरवादी किस तरह अंकुश लगा कर विवाह पंडितों के जरिए ही कराने का षड्यंत्र रच रहे हैं, यह राजस्थान की बर्बर घटना से साफ हुआ है.

देश में फैलाए जा रहे धार्मिक नफरत के माहौल में एक अच्छाखासा आदमी किस तरह दूसरे मजहब के लोगों से घृणा करने लगता है और एक दिन बेरहमी से वह अपने दोस्त का कत्ल करने से नहीं हिचकिचाता. राजस्थान के राजसमंद में 48 साल के मोहम्मद अफराजुल की हत्या करने वाला शंभूलाल रैगर इस की जीतीजागती मिसाल है. दलित समुदाय का शंभूलाल इसी विषैली हवा का शिकार बन गया. इसी में निश्चल प्रेम की भी बलि दी जा रही है. भगवा संदेश है कि धर्म, जाति, कुंडली वर्ण, वंश देख कर प्यार करो, यानी पंडित ने जिसे कहा उस से प्रेम करो.

6 दिसंबर को उदयपुर जिले के राजसमंद के राजनगर में शंभूलाल ने अफराजुल की लव जिहाद के नाम पर फावड़े और गैंती से निर्ममतापूर्वक हत्या की और फिर उसे पैट्रोल डाल कर जला दिया. इस बेरहम कत्ल का बाकायदा वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर के नफरत की आग को और हवा देने की कोशिश की गई.

यह भयावह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, इसे देख कर लोग स्तब्ध रह गए. अनेक लोगों ने इस हत्या की निंदा की पर सोशल मीडिया पर कई हिंदू कट्टरपंथियों ने हत्या को जायज ठहराते हुए शंभूलाल का समर्थन किया और उसे हीरो का दरजा देने का प्रयास किया गया.

छदम देशभक्ति

शंभू ने अपने नाबालिग भतीजे से 3 वीडियो बनवाए थे. एक हत्या के समय का लाइव वीडियो है. 2 वीडियो कत्ल करने से पहले के हैं. इन में से एक वीडियो में वह स्त्री सम्मान, लव जिहाद और देशभक्ति जैसे मुद्दों पर भाषण दे रहा है. कत्ल के वीडियो में वह दावा कर रहा है कि अपनी बहन की बेइज्जती का बदला लेने और लव जिहाद को खत्म करने के लिए वह इस हत्या को अंजाम दे रहा है. वह चेतावनी भी दे रहा है कि हिंदू लड़कियों को पथभ्रष्ट करने वालों का अंजाम यही होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...