अपराधी औरतों को जेलों में रखना कोई नई बात नहीं है और न ही यह नई बात है कि औरतें भी जघन्य अपराध करती हैं. आदमियों की तरह औरतें भी हर तरह के अपराध करती रही हैं और कानून की गिरफ्त में आने पर उन्हें जेल में रखना तो जरूरी हो ही जाता है. पर यह ध्यान रखना चाहिए कि जहां आदमियों के जेल में जाने के बाद घर किसी न किसी तरह चल जाता है, औरतों के जेल जाने के बाद घर टूटने पर बच्चे ही नहीं औरत के मातापिता, सासससुर, पति सभी लाचार और एक अनकही सजा भुगतने को मजबूर हो जाते हैं. सरकार कोड औफ क्रिमिनल प्रोसीजर में अब बदलाव ला कर उन की जेल की यातना को कम करने पर विचार कर रही है. इन सुधारों में से एक है विचाराधीन कैदी औरतों को जमानत देने का.

विचाराधीन कैदी वे हैं जिन्हें अभी अदालत ने मामले की पूरी सुनवाई कर के अपराधी नहीं माना और सजा नहीं दी है. इन औरतों को सुधार के नाम पर आरोप लगाए अपराध की एकतिहाई अवधि जेल में बिताने के बाद जमानत पर छोड़ने की बात कही जा रही है. यह एकदम बकवास है. औरतों को बिना फैसला हुए असल में कैदी के रूप में रखना ही नहीं चाहिए. उन्हें पूछताछ और तथ्य संग्रह के बाद जमानत पर छोड़ देना चाहिए.

अगर औरतों के अपराध संगीन हों तो भी एक ऐसे समाज में जिस में सारे कानून और सारी व्यवस्था आदमियों के हाथों में हो और जो औरतों को पैदाइशी खेलने की गुडि़या समझते हों उन्हें जेल में रख कर एक और अन्याय करा जाता है. औरतें आदमियों से कई मानों में अलग होती हैं चाहे वे कितनी ही कू्रर क्यों न हों, कितनी ही बेईमान क्यों न हों. उन के अपराधों में एक जिम्मेदारी का एहसास भी छिपा रहता है और बहुत से अपराध तो वे केवल आदमियों के कहने, उन्हें खुश

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...