मुझे आज भी अच्छी तरह याद है, आन्या मेरी बेटी एक बार मुझसे थोड़ी झल्लाते हुए बोली,

" मम्मी, ये हरीश अंकल रोज-रोज हमारे घर क्यूं आतें हैं".

इतनी छोटी-सी बच्ची को क्या और कैसे समझाऊं कि उसने अपने पिता को अपने जनम के महिने भर बाद ही खो दिया था. हरीश जी हमारे पड़ोसी थे. वे विधुर थे. सज्जन इंसान भी थे. मैं और आन्या केवल दो ही प्राणी परिवार में थे. हरीश जी और मैं अपने-अपने परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे थे. एक दूसरे के दुख - सुख में काम आते और जीवन की गाड़ी  खींच रहे थे. हरीश जी से मेरा मन काफी मिलता था. कभी - कभी इकट्ठे बैठ जाते और इधर-उधर की, आपस के दुख -सुख की बातें कर जी हल्का कर लिया करते. एक बार हरीश ने लिव-इन-रिलेशनशिप का प्रस्ताव मेरे सामने रखा .

"यह मुमकिन  नहीं है. आपके और मेरे दोनों के बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. पति को तो खो ही चूकी हूं. अब किसी भी कीमत पर आन्या को नहीं खोना चाहती .हरीश जी, हमदोनों एक दूसरे के काम आ रहे हैं, यह काफी है ."

फिर कभी दूसरी बार उन्होंने यह बात नहीं उठाई .उन्हें भी अपने दोनों बच्चों का भविष्य प्यारा था.

शनैः शनैः समय का पहिया घूमता रहा और आन्या अपनी पढ़ाई  पूरी कर नौकरी करने लगी.ऑफिस पहुंचने में करीब एक सवा घंटा बस से आन्या को लगता.

"मम्मी, मैं बहुत थक जाती हूं. समय भी रास्ते मे काफी निकल जाता है .पास में घर रहता तो एक्स्ट्रा काम भी करती और ज्यादा पैसे कमा पाती."

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...