पैट डौग्स आदमी का साथी सदियों से रहा है पर जब सेआदमी ने गांवों को छोड़ कर घने शहरों की बस्तियों और फिर बहुमंजिले मकानों में रहना शुरू कर दिया है, मैन ऐनिमल कंपीटिशन चालू हो गया है. लोग घरों में डौग्स पालते हैं बड़ी खुशी से पर तबादला होने, देखभाल न कर पाने, पैट डौग्स के कई पप्पी हो जाने के बाद उन की देखभाल एक आफत हो जाती है और यही पैट डौग्स स्ट्रे डौग्स बन कर आज पूरे देश में आफत कर रहे हैं.

दिल्ली के पास नोएडा में एक स्ट्रे डौग को 15वीं मंजिल से फेंक दिया गया और वह कौंप्लैक्स की पार्किंग में मरा मिला. यह क्रूरता है पर उन घर वालों की सोचिए जिन के घरों के आगे रखे मिल्क के पैकेट ये स्ट्रे डौग्स काट देते हैं या बाहर रखी कुरसियों को फाड़ देते हैं. ज्यादा गंभीर बात तब होती है जब ये अचानक आदमी और खासतौर पर बच्चों पर हमला कर देते हैं.

देशभर में स्ट्रे डौग्स के कारनामे सामने आ रहे हैं जिन में उन्होंने छोटे बच्चों को काटकाट कर मार डाला. स्ट्रे डौग्स की वजह से बहुत लोगों ने घरों के पास की सड़कों पर, बागों में घूमना बंद कर दिया है. गोवा अच्छा पर्यटन पौइंट है पर वहां बीच के किनारे बने शैक रेस्तराओं में दरवाजे न होने की वजह से खाने वालों के सामने कुत्ते आ कर खड़े हो जाते हैं. कुछ कुत्ते रेस्तराओं के पालतू होते हैं पर स्ट्रे डौग्स भी खाने के लालच में आ जाते हैं क्योंकि बहुत से ग्राहक अपनी प्लेट का बचा चिकनमटन उन्हें दे देते हैं. ऐसा सा ही कुछ गायों के साथ हो रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...