Soumya Swaminathan : सौम्या स्वामीनाथन हाल ही में डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक थीं. भारत लौटने पर उन्होंने फरवरी,2023 में ‘एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन’ (एमएसएसआरएफ) के अध्यक्ष का पद संभाला. उन्होंने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया है.

सौम्या स्वामीनाथन भारत की प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञा और टीबी तथा एचआईवी पर विश्व स्तर पर मान्यताप्राप्त शोधकर्ता भी हैं. वे क्लीनिकल केयर और रिसर्च में अपने साथ 40 वर्षों का अनुभव ले कर आई हैं और उन्होंने अपने पूरे कैरियर में अनुसंधान को प्रभावशाली कार्यक्रमों में बदलने के लिए काम किया है.

डा. स्वामीनाथन 2015 से 2017 तक भारत सरकार में स्वास्थ्य अनुसंधान सचिव और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की महानिदेशक थीं. 2009 से 2011 तक उन्होंने जिनेवा में यूनिसेफ/यूएनडीपी/ विश्व बैंक/डब्ल्यूएचओ विशेष कार्यक्रम के कोऔर्डिनेटर के रूप में भी काम किया.

शानदार कैरियर

सौम्या ने भारत, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी ऐकैडमिक ट्रेनिंग प्राप्त की. वे यू.एस. ‘नैशनल ऐकैडमी औफ मैडिसिन,’ यू.के. की ‘ऐकैडमी औफ मैडिकल साइंसेज’ और भारत में सभी विज्ञान ऐकैडमियों की फेलो हैं. उन्हें कई मानद डाक्टरेट की उपाधियां मिली हैं, जिन में ‘कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट,’ ईपीएफएल, लाजेन और लंदन स्कूल औफ ट्रौपिकल मैडिसिन ऐंड हाइजीन शामिल हैं. वे कई राष्ट्रीय और वैश्विक सलाहकार निकायों और समितियों में काम करती हैं. वे स्वीडन में कैरोलिंस्का विश्वविद्यालय और अमेरिका के बोस्टन में टफ्ट्स विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफैसर हैं.

सौम्या स्वामीनाथन एलायंस बायोवर्सिटी, कोलिशन फौर ऐपिडैमिक प्रिपेयर्डनैस इनोवेशन (सीईपीआई), फाइंड, पौपुलेशन फाउंडेशन औफ इंडिया की बोर्ड सदस्या हैं. वे तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन की गवर्निंग काउंसिल की सदस्य और आईसीएमआर के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड की अध्यक्षा भी हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...