आजकल राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं. यह वैसे कोई सैरसपाटा नहीं है क्योंकि जैसे नरेंद्र मोदी मंदिरों के दर्शनों से देश को देखना चाहते हैं और वोट पाना चाहते हैं वैसे ही राहुल गांधी देश के शहर, गांव, जंगल, पहाड़, मैदान, नदि देखते हुए वोट की चाहत रखते हैं.

मोदी के दर्शन जहां एक प्रार्थना है कि हे प्रभु, हमारी झोली सीटों से भर दो, हम आप के मंदिर बनाएंगे, मंदिरों के बाहर रास्ते ठीक कराएंगे, मंदिरों के लिए रेलवे स्टेशन, हवाईअड्डे बनवाएंगे, वहीं राहुल गांधी वोट के साथसाथ लोगों के साथ भी जुड़ रहे हैं.

एक आम आदमी, खासतौर पर आम परिवार को भारत की यात्रा करनी चाहिए. यह पर्सनैलिटी डैवलपमैंट के साथसाथ हरेक को अपना होराइजन बड़ा करने के लिए जरूरी है. हर टूर और ट्रैवल आप को नए लोगों से मिलाता है, नई भौगोलिक स्थिति से परिचित कराता है, नई भाषा सिखाता है और सब से बड़ी बात है कि आप को अनजान लोगों के साथ रहना सिखाता है.

अपने से अलग, अलग धर्म के, अलग भाषा के, अलग रंग के लोगों से जब मिलना होता है तो बहुत कुछ नया सीखना होता है. किसी भी पर्यटन पर आप को गैरों के बीच रहने की आदत डालनी होती है. आप को समझने को मिलता है कि आप के घर की सुरक्षा का घेरा आप के पास नहीं है. आप के दोस्त, रिश्तेदार, कलीग आप के आसपास नहीं हैं. आप जिस जगह हैं वहां क्या है यह नहीं जानते. पर्यटन, यात्रा आप को ऐडजस्ट कराना सिखाती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...